{"_id":"6806ad556a90914e3e0d7c23","slug":"it-became-easy-to-reach-baba-shyams-sisla-dham-kaithal-news-c-18-1-knl1004-629462-2025-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बाबा श्याम के सिसला धाम पहुंचना हुआ आसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बाबा श्याम के सिसला धाम पहुंचना हुआ आसान
Tue, 22 Apr 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 22 Apr 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सिसला धाम जाने वाले श्रद्धालुओं सहित अन्य ग्रामीणों की मांग के बाद अब रोडवेज ने पाई से कैथल वाया सिसला सिसमौर के लिए विशेष बस सेवा शुरू की है। इससे अब सिसला धाम स्थित बाबा श्याम के दर्शन कर पाएंगे।
रोडवेज के मुताबिक यह बस सेवा 18 अप्रैल से शुरू कर दी गई। इस बस को सुबह और शाम के समय संचालित किया जा रहा है, जिससे सिसला धाम श्रद्धालु जा सकेंगे और ग्रामीण गांव से कैथल में पहुंच सकेंगे। इस बस सेवा शुरू होने के बाद सिसला धाम में पूजा-अर्चना करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को तो लाभ मिलेगा। इसके साथ ही अन्य ग्रामीणों और विद्यार्थियों को इस बस सेवा का भरपूर लाभ मिल रहा है।
संस्थाएं भी कर रही संचालक ः श्री खाटू श्याम एवं सालासर सेवा मंडल भी सीकर स्थित खाटू श्याम और सिसलाधाम के लिए बससेवा चलाता रहता है।
यह रहेगी समय सारिणी
यह बस सेवा कैथल से पाई के लिए सुबह आठ और 11 बजे चलेगी। जबकि पाई से कैथल के लिए दोपहर दो बजे और शाम पांच बजे तक चलाई जाएगी। इस बस सेवा के शुरू होने के बाद यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
रोडवेज महाप्रबंधक कमलजीत चहल ने बताया कि इस बस को ग्रामीणों की मांग के बाद शुरू किया गया है। इससे
सिसला धाम में जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा मिलेगा।
जहां किया था शीश का दान, वही है सिसला धाम
सिसला धाम, जो कैथल जिले में स्थित सिसला सिस्मोर गांव के निकट है, को खाटू श्याम बाबा से जुड़ा हुआ माना जाता है। यह स्थान महाभारत काल से संबंधित है और यहां पर वीर बर्बरीक (खाटू श्याम) के शीश दान की कहानी से जुड़ा हुआ है. सिसला धाम को महाभारत काल में एक महत्वपूर्ण स्थान माना जाता है, जहां से बर्बरीक ने अपना शीश दान दिया था। फाल्गुन एकादशी पर सिसला श्याम धाम में भव्य मेला लगता है। इस मौके पर हजारों श्रद्धालु बाबा श्याम जी के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं। वे बाबा श्याम का निशान उठाया जयकारे लगाते हुए बाबा श्याम को गुलाब और मोर पंख अर्पित कर उनके दर्शन प्राप्त करते हैं।