फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Issue of vehicle puncture of roadways personnel heated up

Kaithal News: रोडवेज कर्मियों के वाहन पंक्चर का मुद्दा गरमाया

Sun, 04 Feb 2024 02:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 04 Feb 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
Issue of vehicle puncture of roadways personnel heated up
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कलायत के सामान्य बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मियों के निजी वाहनों के टायरों में नुकीले सुए के साथ पंक्चर करने व अन्य क्षति पहुंचाने का मामला गहरा गया है। इस स्थिति के लिए रोडवेज कर्मी सीधे तौर सेे वाहन पार्किंग एजेंसी को जिम्मेवार ठहरा रहे हैं। रोडवेज कर्मी दिलबाग भुक्कल ने कलायत एसडीएम देवेंद्र शर्मा, रोडवेज महाप्रबंधक और कर्मचारी यूनियन से इस मामले पर संज्ञान की मांग की है।

उनका आरोप है कि रोडवेज कर्मी से वाहन पार्किंग की फीस नहीं वसूली जा सकती। ऐसे मेंं जब वे अपने मोटरसाइकिल को परिसर मेंं खड़ा करते हैं तो रंजिशन पार्किंग एजेंसी के कर्मियों द्वारा नुकसान पहुंचाया जाता है। इतना ही नहीं पार्किंग के लिए निर्धारित क्षेत्र की बजाय एजेंसी संपूर्ण बस अड्डा मेंं अव्यवस्था का माहौल बनाए है।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि शौचालयों के सामने भी एजेंसी द्वारा फीस वसूली के नाम पर वाहनोंं की पार्किंग की जाती है। जो यात्री पार्किंग की व्यवस्था न होने पर वाहनों की फीस देने पर एतराज करते हैं उनके वाहनों को तरह-तरह से नुकसान पहुंचाया जाता है। इस स्थिति से महिलाएं और बड़े-बुजुर्ग यात्री भारी परेशानी झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इस संबंध में पार्किंग एजेंसी के कर्मी उनके पर लगाए गए आरापों को निराधार करार दे रहे हैं। इनका कहना है कि वे नियमोंं अनुसार वाहनों की पार्किंग करते हैं।


कलायत बस अड्डे पर व्यवस्था जांचने के लिए अगले सप्ताह दौरा किया जाएगा। किसी भी सूरत में पार्किंग टेंडर नियम की अवहेलना नहीं होने दी जाएगी। बस अड्डे पर सुविधाएं प्रदान करना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। -देवेंद्र शर्मा, एसडीएम, कलायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed