{"_id":"6836160ea6fd4302ff0f1bef","slug":"irrigation-department-should-ensure-cleaning-of-drains-kaithal-news-c-18-1-knl1004-656804-2025-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ड्रेन की सफाई सुनिश्चित करें सिंचाई विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ड्रेन की सफाई सुनिश्चित करें सिंचाई विभाग
Wed, 28 May 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 28 May 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से ड्रेनों की सफाई कार्य की समीक्षा के बाद उपायुक्त प्रीति ने मंगलवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीसी ने कहा कि मानसून का सीजन शुरू होने वाला है, इसलिए सिंचाई विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि जिले में जिन ड्रेनों के माध्यम से बारिश के पानी की निकासी होती है, उनके बहाव में किसी तरह की बाधा न हो।
उपायुक्त ने कहा कि सभी ड्रेन आगामी एक सप्ताह में साफ हो जानी चाहिए और इसकी रिपोर्ट दी जाए। ताकि उसे आला अधिकारियों को भेजा जा सके। चेतावनी देते हुए डीसी ने कहा कि ड्रेनों की सफाई के मामले में यदि लापरवाही मिलती है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश की ड्रेनों की सफाई के अब तक हुए कार्य की समीक्षा की। इस वीसी के बाद डीसी ने जिले के सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता सहित सभी कार्यकारी अभियंताओं के साथ सचिवालय के सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में ड्रेनों में जलखुंभी सहित अन्य बाधाओं के कारण पानी आबादी व कृषि क्षेत्र में घुसने की संभावना रहती है। जो फसल सहित जन-जीवन के लिए नुकसान का कारण बनता है।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर मुख्यमंत्रीनायब सिंह सैनी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बारिश से पहले सभी ड्रेनों की सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जल्द ही मानसून सीजन शुरू होने वाला है। इसलिए सरकार के आदेशानुसार जिले की संबंधित 43 ड्रेनों की साफ-सफाई एक सप्ताह में करवाना सुनिश्चित किया जाए।
ड्रेनों में जहां-जहां भी जलखुंभी व अन्य बाधाएं हैं, उन्हें हटाने का काम किया जाए। मनरेगा से, विभाग की ओर से स्वयं के संसाधनों से या फिर टेंडर के माध्यम से, जरूरत अनुसार काम का तरीका अपना कर ड्रेनों की सफाई सुनिश्चित की जाए। ताकि बारिश के समय पानी का समुचित बहाव हो सके और उसकी निकासी हो सके। उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ राहत के लिए चलाई जा रही परियोजनाओं की जानकारी ली। साथ ही लघु, मध्यम व दीर्घ अवधि की परियोजनाओं की जानकारी लेते हुए सभी का समय से काम पूरा करने के निर्देश जारी किए।