{"_id":"696d4f4a88015fec3900002d","slug":"iron-shed-inaugurated-in-swarg-dham-cheeka-kaithal-news-c-245-1-kht1002-143816-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्वर्ग धाम चीका में लोहे के शेड का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्वर्ग धाम चीका में लोहे के शेड का किया उद्घाटन
Mon, 19 Jan 2026 02:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
गुहला-चीका। श्री साई जन कल्याण ट्रस्ट चीका की ओर से ओम शिव साई स्वर्ग धाम श्मशान घाट, बलबेहड़ा रोड, वार्ड नंबर-5 में नवनिर्मित लोहे के शेड का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर वार्ड नंबर-5 के पार्षद प्रतिनिधि ईश्वर रिंपी वाल्मीकि ने बताया कि वर्ष 2014 में नगर पालिका चीका ने स्वर्ग धाम की देखरेख एवं रखरखाव की जिम्मेदारी श्री साई जन कल्याण ट्रस्ट को सौंपी थी। ट्रस्ट की ओर से श्मशान घाट में दो सुंदर पार्कों का निर्माण,भगवान शिव की प्रतिमा भी स्थापित करवाई गई है।
ट्रस्ट की संस्थापक नीतू जांगड़ा ने बताया कि सांसद निधिके तहत लोहे के शेड का निर्माण नगर पालिका चीका की ओर से कराया जा रहा है। ठेकेदार अश्विनी कुमार ने बताया कि शेड निर्माण के दौरान बीच में आ रहे पेड़ को नियम अनुसार दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए नगर पालिका सचिव को पत्र देने को कहा गया है।
विज्ञापन
ट्रस्ट सदस्य सेवा सिंह प्रजापति ने जानकारी दी कि पेड़ शिफ्ट करने हेतु पहले ही नगर पालिका को आवेदन दिया जा चुका है वार्ड नंबर-1 के पार्षद सुखबीर सिंह काला पहलवान तथा वार्ड नंबर-3 के पार्षद प्रतिनिधि काली ने भी ट्रस्ट को आश्वासन दिया कि भविष्य में किसी भी विकास कार्य या टेंडर में वे पूरा सहयोग देंगे। हरि सिंह, बाबा मेहर सिंह व बलकार सिंह बल्लू ने कहा कि जब से ट्रस्ट ने स्वर्ग धाम की जिम्मेदारी संभाली है, तब से आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। संवाद