{"_id":"6320ea6a3f0a431bb6787e99","slug":"intensive-checking-campaign-started-on-the-second-day-after-the-explosives-were-found-kaithal-news-knl1210515152","type":"story","status":"publish","title_hn":"विस्फोटक मिलने के बाद दूसरे दिन चला सघन चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विस्फोटक मिलने के बाद दूसरे दिन चला सघन चेकिंग अभियान
विज्ञापन
01-कैथल। जिला में सुरक्षा व्यवस्था को शहर के विभिन्न होटलों में जांच करते हुए पुलिस।
- फोटो : Kaithal
कैथल। गांव देवबन कैंची चौक पर सोमवार सायं डेढ़ किलो से अधिक आरडीएक्स मिलने के बाद मंगलवार को फिर से बम स्क्वॉयड व डॉग स्क्वॉयड टीमों के साथ कैथल पुलिस ने करीब एक किलोमीटर के एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पूरे इलाके में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों सहित झाड़ियों और खेतों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। यही नहीं पुलिस ने शहर में होटलों, ढाबों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी तलाशी अभियान चलाकर पिछले दिनों ठहरे लोगों का रिकार्ड खंगाला। साथ ही बीते रोज विस्फोटक मिलने के मामले में थाना तितरम में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विदित हो कि सोमवार को अंबाला एसटीएफ की सूचना के बाद मधुबन से आए बम और डॉग स्क्वॉयड टीमों ने करीब डेढ़ किलो आरडीएक्स, डेटोनेटर, मैकेनिज्म, मैगनेट लगा आयरन बाक्स, नो बोल्ड की बैटरी समेत अन्य सामग्री बरामद की थी। अब इस मामले में थाना तितरम में अंबाला एसटीएफ इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने देवबन कैंची चौक पर विस्फोटक सामग्री रखी है। पुलिस ने इस मामले में विस्फोटक अधिनियम और गैर कानूनी गतिविधि एक्ट-1967 के तहत केस दर्ज किया है।
विस्फोटक मिलने के बाद मंगलवार को कैथल पुलिस ने जिले में होटलों, ढाबों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया, जिसमें इस बात की जांच की गई कि पिछले दिनों कोई संदिग्ध व्यक्ति तो यहां नहीं ठहरा। रात को भी पुलिस ने वाहनों की जांच की। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि पुलिस ने थाना तितरम में केस दर्ज किया है। मामले में सोमवार रात और फिर मंगलवार को तलाशी अभियान चलाया गया। साथ ही पुलिस को अलर्ट किया गया है।