{"_id":"ec6c161b4348f0b52f8258b5692ef126","slug":"insurance-agent-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पॉलिसी बताकर कर दी छह पॉलिसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पॉलिसी बताकर कर दी छह पॉलिसी
अमर उजाला कैथ्ाल
Updated Tue, 01 Apr 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। शहर के अशोका गार्डन निवासी एक व्यक्ति ने एक बीमा कंपनी के अधिकारियों पर एक पॉलिसी बताकर छह पॉलिसी करने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि जब उसने अधिकारियों के पास जाकर विरोध जताया तो उन्होंने उसे चेक दे दिए जो बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अशोका गार्डन कालोनी निवासी बदन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक बीमा कंपनी के दो एजेंट उससे मिले और बताया कि उसे एक पॉलिसी लेकर 6 लाख 80 हजार रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद उसकी कोई किस्त नहीं चुकानी होगी। उन्होंने उसे बताया कि पॉलिसी मेच्योर होने पर उसे एक बड़ी धनराशि मिलेगी। इस पर उसने कंपनी के एजेंट प्रदीप शर्मा के कहने पर एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाकर 6 लाख 80 हजार जमा करवा दिए। पॉलिसी के कागज जब उसके घर पहुंचे तो उसे पता चला कि उसकी एक पॉलिसी की बजाए छह पॉलिसी कर दी गई हैं। उसने जब इस पॉलिसी के संबंध में कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया और विरोध जताया तो उन्होंने उसे 5 एवं 6 लाख के दो चेक थमा दिए। जब उसने ये चेक खाते में लगाए तो ये बाउंस हो गए। पुलिस ने बदन सिंह की शिकायत पर कंपनी के दिल्ली के हैड ऑफिस के एमडी अभिनव राय, एबीएसएम सतविन्द्र, कंपनी की ऑफिसर अनुष्या, एजेंट प्रदीप व यूपी के मनिपुर निवासी अमित तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
थाना सिविल लाईन प्रभारी ने बताया कि शिकायत में कहा गया है कि एजेंट ने शिकायतकर्ता सेे एक पॉलिसी करने के नाम पर 6 लाख 80 हजार रुपये लिए थे, लेकिन उसकी 6 पॉलिसी कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।