फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Instructions: Teacher should interact with two students daily.

निर्देश : रोजाना दो विद्यार्थियों के साथ संवाद करें शिक्षक

Sat, 03 Jan 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 03 Jan 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Instructions: Teacher should interact with two students daily.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शुक्रवार दोपहर 12 बजे एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला ने की। इस मौके पर शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर फोकस करने पर जोर दिया गया। साथ ही शिक्षकों को रोजाना दो विद्यार्थियों से संवाद के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड कोचिंग, उल्लास कार्यक्रम, एनएमएमएस छात्रवृत्ति योजना, सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा, ई-अधिगम योजना तथा परीक्षा परिणामों की तैयारी सहित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन


इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड कोचिंग को लेकर सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं नोडल अधिकारियों को एसपीओ के दिशा-निर्देशों के अनुसार नियमित कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही प्रत्येक शिक्षक को प्रतिदिन कम से कम दो विद्यार्थियों से व्यक्तिगत संवाद कर उन्हें नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहने के लिए प्रेरित करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त प्रत्येक माह के तीन शनिवार को कोचिंग कक्षाएं आयोजित करने के प्रस्ताव पर सभी अधिकारियों ने सहमति जताई, जिसे सक्षम प्राधिकारी को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी ने सीएमडीए विंग को निर्देश दिए कि मार्च में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए प्रश्न पत्रों की तैयारी सुनिश्चित की जाए। इसके तहत 10वीं कक्षा के आठ विषयों और 12वीं कक्षा के 16 विषयों के दो-दो मॉडल प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं, जो हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड और सीबीएसई दोनों के पाठ्यक्रम के

अनुरूप हैं।

बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, जिला गणित विशेषज्ञ छत्रपाल, जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुशील कुमार, नरेश कुमार, निर्मल कुमार, मनोज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

उल्लास कार्यक्रम में उपस्थिति अनिवार्य

उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत सभी असाक्षरों की कक्षाएं प्रतिदिन अनिवार्य रूप से संचालित करने तथा उनकी कक्षा की फोटो संबंधित ग्रुप में साझा करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि मार्च के प्रथम सप्ताह में सभी असाक्षरों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं एनएमएमएस छात्रवृत्ति एवं सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा को लेकर विशेष फोकस योजना के तहत विद्यार्थियों के पंजीकरण, परीक्षा में सहभागिता और तैयारी से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की सुनियोजित और नियमित तैयारी पर विशेष जोर दिया गया।


ई-अधिगम योजना में समयबद्ध रिपोर्टिंग के निर्देश

ई-अधिगम योजना के तहत सभी टैबलेट को ऑनलाइन करने के निर्देश दिए गए। यदि किसी टैबलेट में तकनीकी समस्या है तो संबंधित आईएमईआई नंबर सहित समस्या का कारण बताते हुए उसी दिन जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को लिखित रिपोर्ट भेजने को कहा गया, ताकि निदेशालय को समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed