फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Instead of burning remains, create a source of income: SDM

अवशेष जलाने के बजाय बनाएं आमदनी का साधन : एसडीएम

Wed, 16 Oct 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 16 Oct 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Instead of burning remains, create a source of income: SDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका/ राजौंद। एसडीएम गुहला कृष्ण कुमार ने किसानों से आह्वान किया कि फसल अवशेष जलाने की बजाय इसे आमदनी का साधन बनाएं उधर, राजौंद में पराली न जलाने के लिए पुलिस ने किसानों को जागरूक किया।

गुहला चीका में कृषि विभाग की एसडीओ डॉ. कंचन कुमारी व अन्य अधिकारियों के साथ एसडीएम हलके के गांव रताखेड़ा लुकमान, दाबा, चाबा, मलिकपुर, महमूदपुर, अजीमगढ़, खंबेहड़ा, सरोला, खुशहाल माजरा, नदगढ़ व सलेमपुर में मार्च निकाला। इस दौरान किसानों को फसल अवशेषों में आग ना लगाने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन


उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अवशेषों में आग ना लगाकर पर्यावरण प्रेमी होने का सबूत दें। कृषि विभाग की एसडीओ डॉ. कंचन कुमारी ने बताया कि गुहला उपमंडल में धान अवशेष में आग लगाने के 41 मामले सामने आ चुके हैं। अवशेषों में आग लगाने वाले लोगों से विभाग ने 60 हजार रुपये बतौर जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


वसूला है। डॉ. कंचन कुमारी ने किसानों से आह्वान किया कि वे फसल अवशेषों में आग लगाकर पर्यावरण को प्रदूषित करने की बजाए इन्हें आमदनी का साधन बनाएं।

उधर, राजौंद में थाना प्रबंधक इंद्र सिंह ने थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव कोटड़ा, नंदकरण माजरा, नीम वाला नरवल, बीर बांगड़ा, बिरथे बाहरी गांव व खेतों में जाकर पराली न जलाने को लेकर किसानों को जागरूक किया।

राजौंद थाना प्रभारी इंद्र सिंह ने कहा कि किसान धान की फसल के अवशेषों को आग न लगाएं, बल्कि कस्टम हायरिंग सेंटरों व फसल अवशेष प्रबंधन कृषि यंत्रों की मदद से इन्हें मिट्टी में मिलाएं तथा इन फसल अवशेषों का बेहतर प्रबंधन करें, ताकि पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाया जा सके और भूमि की उपजाऊ शक्ति भी बनी रहे।


इस दौरान उनके साथ राजौंद कृषि विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद थे। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी पराली के अवशेष न जलांए। फसल के अवशेष ना जलाकर पर्यावरण को साफ-स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed