{"_id":"615b5a808ebc3e656d1a367c","slug":"installment-of-pradhan-mantri-awas-yojana-will-reach-the-accounts-soon-kaithal-news-knl854563186","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त जल्द पहुंचेगी खातों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त जल्द पहुंचेगी खातों में
विज्ञापन
38-कलायत। जानकारी देती नपा चेयरपर्सन शशिबाला कौशिक व पूजा धीमान
- फोटो : Kaithal
कलायत। प्रधानमंत्री आवास योजना की लंबित किश्त शीघ्र ही पात्र आवेदकों के खातों में पहुंचेगी। नगरपालिका चेयरपर्सन शशिबाला कौशिक ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन आवेदकों के मकान पूरे हो चुके हैं, वे नगरपालिका में संबंधित दस्तावेज जमा करवा दें ताकि अंतिम किश्त उनके खाते में आ सके।
उन्होंने बताया कि कलायत नगरपालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने के लिए कुल 662 पात्र हैं। यह योजना दो चरणों में है। पहली योजना के तहत नया आवास बनाने के लिए 630 पात्र परिवार हैं व मकान का विस्तार करने के लिए कुल 32 आवेदक हैं। उन्होंने बताया कि नए निर्माण के लिए सरकार के निर्देशों के अनुसार तीन चरणों में ढ़ाई लाख व मकान के विस्तार की योजना के लिए डेढ़ लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान है।
उन्होंने बताया कि आवास बनाने के तीन चरणों को पूरा करने संबंधी दस्तावेज नगरपालिका में जमा करवाने के बाद ही राशि आवेदक के खाते में डाली जाती है। कलायत नगरपालिका के अंतर्गत आने वाले 662 पात्रों में से एक लाख रुपये की पहली किश्त का लाभ 283 आवेदकों को मिल चुका है। इसी तरह से दूसरी किश्त का लाभ 141 पात्र परिवार उठा चुके हैं। अभी तक 4 करोड़ 26 लाख रुपये लाभार्थियों के खाते में जा चुके हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिस पात्र आवेदक ने अपने आवास का निर्माण पूरा कर लिया हो वे तीसरी किश्त की प्राप्ति के लिए अपना आवेदन नपा में शीघ्र जमा करवाएं। कौशिक ने बताया कि सरकार ने अब इसके लिए तीन करोड़ की लिमिट बना दी है जो पब्लिक फाइनेंशल मैनेजमेंट सिस्टम के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर की जाएगी। इस अवसर पर पूजा धीमान, पार्षद निशू अग्रवाल, सुमन बंसल, कर्णदीप दहिया, सुरेश कुमार, राजीव राजपूत, सतीश धीमान, प्रतिनिधि राजू कौशिक, संजय सिंगला, धर्मपाल धीमान व बीडी बंसल मौजूद रहे।