{"_id":"68dae7bebab7f4c2560bdfbf","slug":"inputs-inputs-regarding-paddy-procurement-and-farmers-protest-kaithal-news-c-18-1-knl1014-749187-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनपुट : धान खरीद और किसानों के प्रदर्शन के संबंध में इनपुट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनपुट : धान खरीद और किसानों के प्रदर्शन के संबंध में इनपुट
Tue, 30 Sep 2025 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
कैथल। गुहला-चीका की अनाज मंडी में सोमवार को धान की खरीद न होने से गुस्साए किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के सामने धरना दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार, उपायुक्त, एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान किसानों ने सभी कर्मचारियों को कार्यालय से बाहर निकाल दिया। मंडी का दौरा करके लौटे सचिव ने किसानों को आश्वासन देकर शाम करीब साढ़े छह बजे धरना समाप्त कराया। वहीं कलायत अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने से नाराज किसानों ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के बैनर तले मार्केट कमेटी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन