{"_id":"67a7b26ef26248468f0c15dd","slug":"innocent-life-lost-after-falling-into-boiling-water-in-farsh-majra-kaithal-news-c-18-1-knl1004-577484-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फर्शमाजरा में उबलते पानी में गिरने से मासूम की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फर्शमाजरा में उबलते पानी में गिरने से मासूम की गई जान
Sun, 09 Feb 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 09 Feb 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। फर्शमाजरा गांव में शुक्रवार शाम के समय एक दर्दनाक हादसा हो गया। इसमें दो साल का बच्चा उबलते पानी में गिर गया। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हरमन चार बहनों का इकलौता भाई था। हमरन की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम करवा उसके परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम के समय फर्शमाजरा में मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाला शमशेर अपने परिवार के संग खाना खा रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने साथ में रखी अंगीठी पर पतीले में पानी को गर्म करने के लिए रखा। इस बीच दो साल का हरमन अपनी बहनों के साथ खेल रहा था। इसी बीच हरमन अपनी बहन के कंधों पर चढ़ गया।
अचानक वह कंधे पर चढ़ा तो संतुलन बिगड़ने से वह अंगीठी पर रखे खौलते पानी के पतीले पर गिर गया। खौलते पानी से हरमन बुरी तरह से झुलस गया। हादसे के कारण चारों ओर चीख पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। खौलता पानी गिरने से मासूम बच्चा दर्द से बिलख रहा था। उसे तुरंत कैथल के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां पर बच्चे की गंभीर स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे करनाल के कल्पना चावला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
आनन-फानन बच्चे हरमन को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल लाया गया। वहां से भी चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन जब उसे चंडीगढ़ पीजीआई ले जा रहे थे तो रास्ते में हरमन ने दम तोड़ दिया।
गांव में पसरा मातम
जैसे ही ग्रामीणों को हरमन की मौत की सूचना मिली तो पूरे गांव में मातम पसर गया। फर्शमाजरा में दोपहर के समय चूल्हे नहीं जले। सभी ग्रामीण शमशेर व उसके परिजनों को ढांढ़स बंधाने में जुटे थे। हरमन के पिता शमशेर पर बेटा खोने के कारण उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। भरी आंखों से शमशेर ने कहा कि उसकी दुनिया उजड़ गया है। हरमन चार बहनों के बाद जन्मा था। सभी बहनें अपने भाई को बहुत अधिक प्यार करती थी। भाई की याद में बहनों तथा उसकी मां का रो-रोक कर बुरा हाल है।
सीवन थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत मामले में कार्रवाई की है। शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।