फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   INLO, raily, abhay chowtala, kaithal

भाजपा और कांग्रेस की सरकारों में दलितों की हुई अनदेखी : चौटाला

Mon, 12 Dec 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Mon, 12 Dec 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
INLO, raily, abhay chowtala, kaithal
मंचासीन इनेलो नेतागण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस दल चुनावों के समय में अनुसूचित जाति के लोगों को बहला फुसलाकर वोट हासिल कर लेती है और सत्ता में आने के बाद दलित समुदाय की सबसे ज्यादा अनदेखी इन्हीं सरकारों में हुई है। इनेलो ही दलित वर्ग की सबसे बड़ी हितैषी पार्टी है। चौटाला रविवार को महाराजा सूरजमल स्टेडियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय दलित चेतना सम्मेलन को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व पार्टी नेताओं का यहां पहुंचने पर स्थानीय नेताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि इनेलो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर द्वारा स्थापित आदर्शों की पक्षधर रही है। उन्होंने अपनी कलम से अमीर और गरीब को एक वोट का अधिकार देकर समानता का संदेश दिया। संविधान में अनुसूचित जाति के उत्थान का प्रावधान करके इनकी तरक्की का मार्ग प्रशस्त किया। लेकिन भाजपा की सत्तासीन सरकार अनुसूचित जाति के हकों का हनन करने पर तुली हुई है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे इनेलो को समर्थन देकर विधानसभा चुनाव में चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को सीएम बनवाने का काम करें। उनके द्वारा रखी गई सभी मांगों को पूरा करवाया जाएगा। चौटाला ने कहा कि हरियाणा में आरक्षण आंदोलन के दौरान 36 बिरादरियों को तोड़ने की कोशिश केवल और केवल भाजपा सरकार का ही एक कदम था।
विज्ञापन


इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने कहा कि नोटबंदी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं इनेलो नेता रामपाल माजरा ने कहा कि एसवाईएल का फैसला हरियाणा के हक में आने के बाद भी भाजपा नेता पानी लाने का कोई प्रयास नहीं कर रहे हैं। यदि कोई फैसला नहीं होता तो इनेलो 23 फरवरी को नहर की खुदाई का काम खुद शुरू कर देगी। एससी सेल के प्रदेशाध्यक्ष बलदेव वाल्मीकि ने अपनी समुदाय से जुड़ी  विभिन्न मांगें रखी और भरोसा दिलाया कि वाल्मीकि समुदाय इनेलो पार्टी के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए तैयार है। जिलाध्यक्ष पंडित कंवरपाल करोड़ा ने स्वागत किया। वहीं एससी सेल के जिला अध्यक्ष रामदिया चावरिया ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सांसद शरणजीत रोड़ी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र मदान, विधायक पिरथी नंबरदार, वेद नारंग, बलकौर सिंह, अनूप धानक, अशोक शेरवाल, रणवीर गंगवा, पूर्व विधायक बूटा सिंह गुहला-चीका, ईश्वर फलाका, राजवीर बटाला, जगदीश नैयर पलवल, गंगा राम पटौदी, रमेश खटक, मामू राम गौंदर नीलोखेड़ी, सरिता नारायण कलानौर, सतनारायण हिसार, मक्खन सिंह कौल, हरिसिंह संधू, कर्मवीर मांडी, साधू राम, रामेश्वर, विक्रांत बागड़ी, रमेश लाली, डा. जीत शेर, अनीता, सुभाष वाल्मीकि, भीम सिंह, दयानंद, रामकरण शाहबाद, बलवान वाल्मीकि इसराना, एससी सैल के जिलाध्यक्ष रामदिया चावरिया, प्रो. रणधीर चीका, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शशी वालिया, व्यापार सैल के जिलाध्यक्ष जिप्पी शोरेवाला, जसमेर तितरम, संदीप ढांडा, मोनी बालू, जिला मीडिया संयोजक हरदीप पाडला, मा. प्रेम ग्योंग, जाट शिक्षा समिति के प्रधान रणबीर ढुल फौजी, ईश्वर मैहला, काला प्रधान खरक, मियां सिंह जाजनपुर, चंद्रभान दयौरा, पूर्व सरपंच संजीव छौत, जयप्रकाश बलबेहड़ा, सुशील गुप्ता, बलराज नौच, सुखदेव सीवन, राजा राम माजरा, कृष्ण चीकू वाल्मीकि, पूर्व चेयरमैन रामचंद्र करोड़ा, जोगी राम पूंडरी, मोहन शर्मा, जयप्रकाश गर्ग, धर्मपाल छौत, राजेश शर्मा, रामनिवास बाता, अनिल तंवर, ऋषि राज राणा, अलबाद सिंह पहलवान, विक्रम बाता, महाबीर राणा, मा. बलबीर मटौर, हरिकृष्ण सैनी, ओमप्रकाश ढांडा, कंवरजीत वालिया, मन्नू कैलरम सहित हजारों की संख्या में इनेलो पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed