फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   INLD's Omprakash supporters among you

Kaithal News: इनेलो के ओमप्रकाश समर्थकों सहित आप में

Thu, 16 May 2024 05:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 16 May 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
INLD's Omprakash supporters among you
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत/कैथल। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से इंडिया गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता और आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कलायत विधानसभा के गांव कुराड़ में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान इनेलो के वरिष्ठ नेता और कलायत मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश काला अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ इनेलो छोड़कर आप में शामिल हुए।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जनता ने बीजेपी को 10 साल दिए, लेकिन बीजेपी 10 काम नहीं गिनवा सकती। बीजेपी ने पिछले 10 साल में देश और प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया। यदि इस बार भाजपा सत्ता में आ गई तो अगली बार चुनाव नहीं होंगे इसलिए ये चुनाव देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है। इसलिए 25 मई को झाड़ू के निशान का बटन दबाकर मुझे आशीर्वाद देना है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि नायब सिंह की तरह गायब और नवीन जिंदल की तरह गुम नहीं रहूंगा। जनता के दुख सुख में हमेशा साथ रहूंगा।
विज्ञापन


अनुराग ढांडा ने कहा कि इस बार वोट डालते समय हमारे अन्नदाता को याद कर लेना। जब किसान और मजदूर दिल्ली जाना चाहते थे तो इस सरकार ने उनके रास्तों में कीलें ठोक दी। हरियाणा में 25 लाख युवा बेरोजगार है। इसलिए ऐसी सरकार चुनो जो राशन के लिए नहीं बल्कि नौकरी के लिए लाइन में लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed