{"_id":"68ddc8a666f938360c09263d","slug":"inld-protests-in-the-grain-market-submits-memorandum-to-the-secretary-in-the-name-of-the-governor-kaithal-news-c-245-1-kht1010-138681-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अनाज मंडी में इनेलो का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सचिव को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अनाज मंडी में इनेलो का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सचिव को सौंपा ज्ञापन
Thu, 02 Oct 2025 06:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 02 Oct 2025 06:04 AM IST
विज्ञापन
कैथल। अनाज मंडी में धान खरीद में किसानों को आ रही दिक्कतों को लेकर इनेलो ने प्रदर्शन किया। इसके विरोध में इनेलो ने बुधवार को मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया। प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा व इनेलो जिलाध्यक्ष अनिल तंवर क्योड़क ने किया। इनेलो के कार्यकर्ता अनाज मंडी में इकट्ठे हुए और मार्केट कमेटी कार्यालय में पहुंचे। वहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे इनेलो कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
रामपाल माजरा ने कहा कि उपमंडल अधिकारी व सचिव मंडी बोर्ड हरियाणा सरकार किसानों को धान का न्यूनतम मूल्य प्रदान करे। अनिल तंवर ने बताया कि इनेलो पार्टी किसानों को मंडियों में धान की खरीद में लूट की ओर ध्यान दिलाना चाहती है। धान का न्यूनतम मूल्य 2369 व 2389 रुपए सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। 17 प्रतिशत नमी में छूट दी गई है, लेकिन 200 से 300 रुपए तक का नमी के नाम पर कट लगाया जा रहा है। न तो नमी मीटर ठीक हैं व न ही कोई कंप्यूटराइज कांटे हैं। न ही लिफ्टिंग की सही व्यवस्था है। किसानों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि किसानों की समस्याओं का तुरन्त समाधान किया जाए।