फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information on various topics in the camp

Kaithal News: शिविर में विभिन्न विषयों की जानकारी

Fri, 21 Mar 2025 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 21 Mar 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Information on various topics in the camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। सीवन खंड के गांव हरनौला, अटैला, डोहर, ककराला कुंचिया, प्रेमपुरा, कसौर व जनेदपुर तथा गुहला खंड के गांव सुल्तानियां, मस्तगढ़, लालपुर, पपराला, रत्ताखेड़ा में जागरूकता शिविर के माध्यम से विभिन्न विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

सीवन खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी नेहा शर्मा व गुहला खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी समिता ने बताया कि विभिन्न विभागों के अधिकारी जागरूकता शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को नशे जैसी बुराई को जड़ से खत्म करने, जल संरक्षण व प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन


बीडीपीओ नेहा शर्मा ने आमजन का आह्वान करते हुए कहा कि जल के उपयोग को कम करना, उसे व्यर्थ होने से बचाना और प्राकृतिक जल स्रोतों को सुरक्षित रखना है। नल को खुला न छोड़ें, लीक होते हुए नल और पाईप की तुरंत मरम्मत करवाएं, वर्षा के पानी का संचय करें, फव्वारा सिंचाई के माध्यम से खेती करें। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए 31 मार्च तक पोर्टल खुला है, ताकि मकान से वंचित व्यक्ति पोर्टल पर पंजीकरण करवा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीपीओ समिता ने कहा कि हम सबका दायित्व है कि सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचे और कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं लेने से वंचित न रहे। कहा कि नशा एक गंभीर सामाजिक, शारीरिक और मानसिक समस्या है, जो व्यक्ति, परिवार और समाज को नकारात्मक रूप से प्रभावित करता है।


कैथल। लघु सचिवालय में एडीसी दीपक बाबू लाल करवा ने कुपोषण मुक्त गांव अभियान के संदर्भ में बैठक ली। एडीसी ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से यह अभियान चलाया जा रहा है। उच्च अधिकारी स्वयं जाकर आंगनबाड़ी केंद्रो का दौरा करें। उन्होंने कहा कि वहां पर जाकर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लें। आंगनबाड़ी केंद्र के आस-पास की स्वच्छता, भंडारण व्यवस्था, किचन गार्डनिंग, आंगनबाड़ी केंद्र में वितरित किए जाने वाले राशन की गुणवत्ता आदि को चेक किया जाए। संवाद






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed