{"_id":"65bfef248642c6f9060e4c7b","slug":"information-given-to-villagers-about-cancer-kaithal-news-c-245-1-kht1001-110886-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ग्रामीणों को कैंसर के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ग्रामीणों को कैंसर के बारे में दी जानकारी
Mon, 05 Feb 2024 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ढांड। राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढांड में विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें आसपास के ग्रामीणों ने भाग लिया। डाॅ. विकास सैनी ने ग्रामीणों को कैंसर पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि वैसे तो कैंसर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है, लेकिन कैंसर विशेष तौर पर तीन प्रकार का होता है। जैसे मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर व बच्चे दानी का कैंसर। कैंसर के लक्षणों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति के मुंह मेें कोई सफेद दाग,जीभ या मुंह में छाले या घाव का लंबे समय तक ठीक ना होना कैंसर के लक्षण हो सकते है।
इस प्रकार के कैंसर के लक्षण दिखाई देने पर हमें तुरंत अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल में जाकर डाक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए। समय रहते कैंसर का इलाज करवाया जाए तो बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। नर्सिंग ऑफिसर वंदना ने स्तन व बच्चे दानी के कैंसर के बारे में महिलाओं को विस्तार से बताया। इस अवसर पर स्वास्थ्य निरीक्षक जितेंद्र सिंह, प्रियंका, अनीता आदि मौजूद रहे।