{"_id":"66e356c5f51b8e5139004cf7","slug":"information-given-to-remove-anemia-in-women-kaithal-news-c-18-1-knl1004-474091-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: महिलाओं में हो रही खून की कमी को दूर करने की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: महिलाओं में हो रही खून की कमी को दूर करने की दी जानकारी
Fri, 13 Sep 2024 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:31 AM IST
विज्ञापन
कैथल। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आयुष्मान आरोग्य मंदिर सौंगल, पीडल, सीएचसी कौल व सीवन में आयुष विभाग के चिकित्सा अधिकारियों ने निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया। इसमें महिलाओं में खून की कमी को दूर करने एवं गर्भावस्था के दौरान स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए खानपान पर जागरूक किया।
महिलाओं में खून की कमी को दूर करने के लिए मुनक्का, चुकंदर, गाजर, बींस, अनार इत्यादि के प्रयोग के बारे में बताया। धात्री महिलाओं को नियमित तौर पर कैल्शियम व आयरन की औषधियां लेने बारे प्रेरित किया। किशोरियों व गर्भवती के खून की जांच की गई। आयुर्वेदिक पद्धित से विभिन्न शिविरों में 188 मरीजों का चिकित्सा निरीक्षण किय। होम्योपैथिक पद्धति से विभिन्न शिविरों में 185 मरीजों का चिकित्सा निरीक्षण किया। आगामी शिविर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सौंगल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कौल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पीडल व सीवन में 13 सितंबर को होगा। संवाद