{"_id":"67142db7b22e2fc6070faf54","slug":"information-given-to-prevent-mental-stress-kaithal-news-c-18-1-knl1004-503086-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मानसिक तनाव से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मानसिक तनाव से बचाव की दी जानकारी
Sun, 20 Oct 2024 03:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 20 Oct 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी पीजी महिला महाविद्यालय में छात्राओं को मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए व्याख्यान आयोजित किया। इसमें उन्हें मानसिक तनाव से बचाव की जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में नागरिक अस्पताल के मॉनिटरिंग एंड इवेल्यूएशन ऑफिसर डॉ. विनय गुप्ता मुख्य वक्ता रहे। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य आज के समय की सबसे बड़ी चिंताओं में से एक है। डॉ. विनय गुप्ता ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य खराब होने से कर्मचारियों की कार्य क्षमता प्रभावित होती है। डॉ. धर्मपाल ने बताया कि तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन व मेंटल ट्रेनिंग प्रोग्राम में भाग ले सकते हैं। इस मौके पर सांयकालीन सत्र की प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर व रेड क्रॉस और रेड रिबन सेल प्रभारी प्रियंका बिंदलिश व रितु गुप्ता मौजूद रहीं। संवाद