फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Information about the side effects of tobacco use

Kaithal News: तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों की दी जानकारी

Sun, 31 May 2026 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 31 May 2026 03:40 AM IST
विज्ञापन
Information about the side effects of tobacco use
विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अ​भियान चलाते कर्मचारी। प्रवक्ता
गुहला-चीका। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को तंबाकू और इससे बने उत्पादों के सेवन से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था। एसएमओ प्रीति सिंगला ने बताया कि विभाग की ओर से लोगों को तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बताया कि तंबाकू का सेवन कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की बीमारियों तथा अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का प्रमुख कारण है। उन्होंने कहा कि तंबाकू न केवल सेवन करने वाले व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके परिवार और आसपास के लोगों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है। कार्यक्रम के दौरान लोगों को तंबाकू छोड़ने के उपायों, इसके दुष्प्रभावों तथा सरकार द्वारा चलाए जा रहे तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आमजन से तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण में सहयोग करने तथा दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। स्वास्थ्य विभाग से डॉ. अमन ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू से दूरी बनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील की कि वे तंबाकू और नशे की लत से दूर रहें और अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed