{"_id":"6244bd165471be665d04cbcb","slug":"inflation-bomb-will-explode-due-to-petroleum-prices-kaithal-news-knl103408398","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल व डीजल की कीमतों से टूटेगा महंगाई का बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल व डीजल की कीमतों से टूटेगा महंगाई का बम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिले में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बुधवार को फिर 84-84 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो गई। इससे पेट्रोल 101.32 रुपये और डीजल 92.54 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिका। पेट्रोल की कीमतें दूसरी बार शतक पार करने के बावजूद लगातार बढ़ रही हैं। गेहूं की कटाई का कार्य शुरू होने वाला है। इस बीच तेजी से बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने किसानों के माथे की चिंता की लकीरें खींच दी हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के कारण ट्रांसपोर्टेशन खर्च से महंगाई बढ़ने का असर आम आदमी की जेब पर पड़ना तय हो गया है।
एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवा रहे सोनू, राकेश, दीपक, सुलतान ने बताया कि पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ रही कीमतों से आम आदमी परेशान हो गया है। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से खाद्य पदार्थों पर भी महंगाई बढ़ती है। उन्होंने सरकार से तेलों के दाम कम कर लोगों को राहत देने की मांग की। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भी पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर रोष जताया है। संगठन के सदस्यों ने कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर ट्रांसपोर्ट पर पड़ता है। यदि पेट्रोल व डीजल के दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो ट्रांसपोर्ट का किराया भी बढ़ेगा जिसका असर व्यापारी पर पड़ेगा। इसके बाद महंगाई की मार आम आदमी पर भी पड़ती है।