{"_id":"69347c997c18ffab7b0001a8","slug":"indigo-crisis-leaves-lakhs-of-passengers-helpless-randeep-surjewala-kaithal-news-c-245-1-kht1010-141760-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: इंडिगो संकट से लाखों यात्री बेबस ः रणदीप सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: इंडिगो संकट से लाखों यात्री बेबस ः रणदीप सुरजेवाला
Sun, 07 Dec 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को मोदी सरकार पर एयरलाइंस सेक्टर को कॉरपोरेट के हवाले करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इंडिगो संकट देश की गलत नीतियों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि संकट का असर है कि लाखों यात्री बेबस हो गए हैं।
उन्होंने कहा कि देश की एकमात्र सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया को निजी हाथों में बेचने और अन्य एयरलाइनों को बंद करवाने की वजह से आज हवाई यात्रा पूरी तरह निजी कंपनियों की मोनोपॉली में बदल चुकी है।
उन्होंने कहा कि पिछले चार दिनों में कंपनी ने 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द की हैं, जिनमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े हवाई अड्डों की 1,000 से ज्यादा फ्लाइटें प्रभावित हुईं। लोग घंटों लाइन में फंसे रहे, बैग छूट गए, कई यात्री अपनी मंजिल तक पहुंच ही नहीं सके।
विज्ञापन
सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि एयर इंडिया को टाटा समूह को सौंपने से निजी क्षेत्र का नियंत्रण 95 प्रतिशत से अधिक हो गया। बाकी एयरलाइनों को या तो बिकवा दिया गया या बंद करा दिया गया, जिसके चलते अब केवल दो एयरलाइन कंपनियों की मोनोपॉली रह गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से मुंबई का किराया 38,000 से 70,000 रुपये तक पहुंच चुका है, जो निजी कंपनियों की मनमानी को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार आपदा में अवसर तलाशकर जनता से लूट करवा रही है। चेतावनी देते हुए सुरजेवाला ने कहा कि यदि इस घटना पर सरकार सिर्फ लीपापोती करके चुप बैठने की कोशिश करेगी, तो जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कांग्रेस जवाबदेही तय करने और कड़े कानून लाने की मांग करेगी।