फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   India's value is increasing, upliftment through schemes: Dhanda

भारत का बढ़ रहा मान, योजनाओं से उत्थान : ढांडा

Sat, 02 Dec 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 02 Dec 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
India's value is increasing, upliftment through schemes: Dhanda
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। जाखौली और सौंगल गांवों में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने शिरकत करते हुए कहा कि सरकार के प्रयासों से विश्व स्तर पर भारत का जहां मान बढ़ा है, वहीं प्रदेश में भी अनेक योजनाओं से आमजन का उत्थान हुआ है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने देश और प्रदेश का कायाकल्प कर दिया है। इससे पूर्व उन्होंने कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम के दौरान वहां पर लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर मौके पर पहुंचे लाभार्थियों को उसी समय योजनाओं का लाभ दिया। अपने संबोधन में राज्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा-जन संवाद कार्यक्रम के तहत लोगों को घर द्वार पर ही विभिन्न सेवाओं की जानकारी व लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कार्यक्रम में गैर हाजिर रहे बिजली निगम राजौंद के एसडीओ योगेश को निलंबित करने के निर्देश भी दिए। राज्यमंत्री ने कहा कि भारत व हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद कार्यक्रम चलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गांव जाखौली में 43 युवाओं को बिना खर्ची-बिना पर्ची नौकरी मिली है। आयुष्मान योजना से 277 व्यक्तियों ने करीब 76 लाख रुपये की स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया है। विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के तहत एक हजार 602 व्यक्तियों की पेंशन बनी।

इस दौरान एसडीएम देवेंद्र शर्मा, बीडीपीओ कंचन लता, ऊषा देवी, सुरेश संधु, बलविंद्र जांगड़ा, सुमन देवी, अनिल मलिक, राजेश कुमार, जोगी राम, सुरेश शर्मा, राजेंद्र, रमेश, रामधारी शर्मा,

छोटू राम संहित की प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं, गांव सौंगल में राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने मौके पर ही उपस्थित लोगों की जन सुनवाई भी की और समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।


इस मौके पर एडीसी सुशील कुमार, एसडीएम देवेंद्र शर्मा, बीडीपीओ कंचन लता, अन्नू टोंक, सरपंच मीना कुमारी, संदीप कुमार, धर्मपाल, सुरेंद्र सिहाग, बलजीत मलिक, रामफल शर्मा, राजेश मैहला, बलवान, सतीश शर्मा, सतबीर मलिक, सुशील पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed