फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   income tax raid

आयकर विभाग की रेड से व्यापारियों में मचा हड़कंप

Thu, 17 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथल Updated Thu, 17 Dec 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
कलायत अनाज मंडी में आयकर विभाग की टीम ने आधा दर्जन के करीब व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर एक साथ रेड की। संयुक्त आयकर आयुक्त वंदना मोहते के निर्देशानुसार वीरवार को सुबह कई टीमें पुलिस बल के साथ जैसे ही अनाज मंडी में पहुंची तो व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


 टीम द्वारा तय स्थानों में एक ही साथ छापेमार कार्रवाई को अंजाम दिया गया। आयकर विभाग के अधिकारी व कर्मचारी जहां प्रतिष्ठानों के अंदर रिकॉर्ड व दुकानों में रखे सामान को खंगालने में जुटे थे वहीं प्रतिष्ठानों के बाहर पुलिस बल तैनात किया हुआ था ताकि कोई भी व्यक्ति प्रतिष्ठान के अंदर प्रवेश न कर सके।
विज्ञापन


 जिस भी प्रतिष्ठान में जांच चल रही थी उसके बारे में किसी भी प्रकार की भनक बाहर नहीं आ रही थी जिसके चलते मंडी में लोगों की जमा भीड़ सारा माजरा जानने को उत्सुक नजर आ रही थी। प्रतिष्ठान में जांच के कार्य में जुटे कैथल में तैनात आयकर अधिकारी शमशेर सिंह से जब आज करीब आधा दर्जन प्रतिष्ठानों पर की जा रही जांच के बारे में जानकारी लेना चाही तो उन्होंने कुछ भी जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केवल मात्र यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि यह विभाग का अपना रुटीन कार्य है जिसे संयुक्त आयुक्त वंदना मोहते के आदेशानुसार किया जा रहा है। आयकर अधिकारी से जब बात की जा रही थी उस समय वे कर्मचारियों द्वारा खंगाले गए स्थानों से मिले सामान को परखने का कार्य कर रहे थे। मंडी में जिन स्थानों पर आज आयकर विभाग द्वारा छापा मार निरीक्षण किया जा रहा था उन प्रतिष्ठानों के बाहर किसानों व व्यापारियों की जगह-जगह खड़ी टोलियां इस विषय पर ही चर्चा करते नजर आई। समाचार लिखे जाने तक जांच कर कार्य जारी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed