फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Income in Family ID is low, yet the yellow ration card was not issued.

Kaithal News: फैमिली आईडी में आय कम, फिर भी नहीं बना पीला राशन कार्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Income in Family ID is low, yet the yellow ration card was not issued.
कैथल। लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में गांव मटौर निवासी एक महिला ने पीला राशन कार्ड बनवाने की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि उनकी फैमिली आईडी संख्या आय कम होने के बावजूद अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है। इसी प्रकार जनकपुरी कॉलोनी कैथल निवासी मिंया सिंह ने मकान के पास से बिजली का खंभा हटवाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग में खंभा हटवाने के लिए पैसे भी जमा करवाए गए थे लेकिन अभी तक खंभा नहीं हटाया गया। एडीसी सुशील कुमार ने संबंधित अधिकारियों को सभी शिकायतों की जांच कर नियमानुसार व समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीसी सुशील कुमार ने समाधान शिविर में लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं व सेवाओं का लाभ समय पर मिले। इसलिए शिकायतों की वास्तविक स्थिति की जांच करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। इस अवसर पर एसडीएम संजय कुमार, जिला परिषद के सीईओ गुलजार मलिक और सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शिविर में ये शिकायतें भी आईं
कलायत के वार्ड नंबर एक निवासी लखी राम ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में एफआईआर दर्ज करवाने और राशि वापस दिलाने की मांग की। इसी प्रकार जनकपुरी कॉलोनी गली नंबर सात के निवासी रामनिवास, कृष्ण सिंह, आनंद व अन्य लोगों ने गली के टूटे हिस्से का पुनर्निर्माण करवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी सुशील कुमार ने कहा कि जनहित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और आमजन की प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। अधिकारी शिकायतों को गंभीरता व संवेदनशीलता से लेते हुए निर्धारित समय सीमा में उनका निपटान करें, ताकि नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed