फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Include yoga in your lifestyle, you will live longer: Dr. Shakuntala

Kaithal News: जीवनशैली में शामिल करें योग, होंगे दीर्घायु ः डॉ. शकुंतला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Include yoga in your lifestyle, you will live longer: Dr. Shakuntala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। लघु सचिवालय कैथल, कलायत, गुहला के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं राजकीय आईटीआई कैथल के स्टाफ और विद्यार्थियों के लिए योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। इस मौके पर जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने लोगों से योग को अपनी जीवनशैली में अपनाने का आह्वान किया। कहा कि योग करने से वे दीघायु होंगे।

योग दिवस 2025 के आयोजन के लिए 13 जून को कैथल में राजकीय जाखौली अड्डा पर प्रादेशिक परिवहन प्राधिकरण के सचिव गिरीश चावला, कलायत ब्लॉक में एसडीएम अजय हुड्डा, तथा गुहला में एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह के निर्देशन में योग शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुए।
विज्ञापन


कैथल के रावमावि जाखौली अड्डा में योग प्रोटोकॉल का अभ्यास योग विशेषज्ञ एचएस हुड्डा एवं आयुष योग सहायकों संदीप तंवर, सतीश, नरेश, कनिका, सीमाकुमारी के नेतृत्व में सूक्ष्म व्यायाम, योगासन, प्राणायाम और ध्यान का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलायत खंड में अनाज मंडी कलायत में नोडल अधिकारी डॉ. सुनीता की देखरेख में योग ट्रेनर सुशील कंसल, पतंजलि टीम के विजेंद्र, संदीप, राममेहर, सविता आदि द्वारा योगाभ्यास कराया गया।


गुहला में अनाज मंडी चीका में नोडल अधिकारी डॉ. विक्रमजीत के नेतृत्व में भारतीय योग संस्थान के डॉ. विनोद गुप्ता, संदीप राजराणा व सुखदेव दयौरा ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया। राजकीय आईटीआई कैथल में स्टाफ और विद्यार्थियों के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर में प्रधानाचार्य मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed