{"_id":"66b6b61b595d81a9a10e8554","slug":"inauguration-of-painting-workshop-in-aarohi-school-ramgarh-pandawa-kaithal-news-c-18-1-knl1004-449846-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आरोही स्कूल रामगढ़ पांडवा में चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आरोही स्कूल रामगढ़ पांडवा में चित्रकला कार्यशाला का शुभारंभ
Sat, 10 Aug 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
कलायत। आरोही स्कूल रामगढ़ पांडवा में शुक्रवार को 20 दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य अश्विनी कुमार मंगला ने बताया कि यह कार्यक्रम हरियाणा कला परिषद के तहत स्कूल के छात्रों को चित्रकला एवं मूर्ति कला में पारंगत करने के लिए आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक के तौर पर अंजलि धीमान और कनिष्क प्रशिक्षक मंजू धीमान 20 दिनों में बच्चों के हुनर को निखारने का प्रयास करेंगी। इसमें द्विआयामी व त्रिआयामी चित्रकला एवं इसके अलावा त्रीआयामी मूर्तिकला को बच्चों को सिखाया जाएगा।
ललित कला की प्राध्यापिका सुमिता शर्मा ने बताया कि इस कार्यशाला के अंदर छठी से 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। विशेष तौर पर जिन बच्चों ने ड्राइंग को एक विषय के रूप में लिया है उनके लिए यह कार्यशाला बहुत ही उपयोगी रहेगी। इस कार्यशाला के अंतर्गत बच्चे चित्रकला और मूर्तिकला की बारीकियां को सीख कर इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे । कार्यशाला के पहले दिन मुख्य प्रशिक्षक अंजलि धीमान ने शैल चित्रकारी के बारे में बच्चों को बताया। संवाद