फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   inaugaration

मुख्यमंत्री ने किया वीडिया कान्फ्रेंस से व्यायामशाला का उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
inaugaration
inaugaration - फोटो : Kaithal
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से विभिन्न जिलों में बनी पार्क कम व्यायामशाला का उद्घाटन किया, जिला के गांव धेरडू में बनी पार्क कम व्यायामशाला का उद्घाटन भी इसी के तहत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में सांसद नायब सैनी ने शिरकत की तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता पर्यटन निगम के चेयरमैन व पूंडरी विधायक रणधीर गोलन ने की। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देशों पर जिला स्तर पर बनी पार्क कम व्यायामशाला के उद्घाटन के शिलापट्ट का अनावरण सांसद नायब सैनी व चेयरमैन रणधीर गोलन ने किया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने संबोधन में कहा कि गुरू पूर्णिमा पर व्यायामशालाओं का उद्घाटन करना गुरुजनों का भेंट देने के समान है। पूरे प्रदेश में एक हजार व्यायामशालाएं खोलने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 511 व्यायामशाला बनकर तैयार हो चुकी है। व्यायामशालाओं में वेलनेस सेंटर खोलेे जाएंगे और उनमें एक हजार आयुष सहायक रखे जाएंगे।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने वीडियो कांफेसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि हर जिले में पार्क कम योग शालाएं बनाई हैं। कार्यक्रम के मुख्यातिथि सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशभर में 110 व्यायामशालाओं का उद्घाटन करके सौगात दी है। पिछले वर्ष भी पार्क कम व्यायामशालाओं का उद्घाटन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन निगम के चेयरमैन व पूंडरी विधायक रणधीर गोलन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान सांसद नायब सिंह सैनी, चेयरमैन रणधीर गोलन व उपायुक्त सुजान सिंह ने व्यायामशाला का दौरा भी किया। इस मौके पर एडीसी सतबीर सिंह कुंडू, एसडीएम कमलप्रीत कौर, जजपा जिला अध्यक्ष रणदीप कौल, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर, पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, एडवोकेट अमित गोलन, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, बीडीपीओ सुरेंद्र शर्मा, एसडीओ हेमराज, सरपंच देवीलाल गोलन धेरडू, ग्राम सचिव विकास, डा. रामपाल, जेई कर्मबीर, इस्म सिंह साकरा, पूर्व सरपंच सेवा सिंह धेरडू सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed