फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In the last round of tenure, the chairperson was charged with taking bribe at the border.

कार्यकाल के अंतिम दौर में चेयरपर्सन सीमा पर लग गया रिश्वत लेने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
In the last round of tenure, the chairperson was charged with taking bribe at the border.
नगर परिषद चेयरपर्सन सीमा कश्यप नगर परिषद कैथल में 31 वार्डों में सबसे युवा पार्षद बनीं थीं। जिससे दो साल पहले उन्हें चेयरपर्सन बनने का अवसर मिला। कांग्रेस खेमे से जुड़ी सीमा कश्यप का कार्यकाल खत्म होने में महज कुछ ही माह बचे हैं। उनके पिता व भाई को गिरफ्तार करवाने वाला ठेकेदार बलबीर भी कांग्रेस पार्टी से ही जुड़ा हुआ है। उसकी ओर से आरोपी सुरेश और उनके पुत्र के अलावा चेयरपर्सन बेटी सीमा के खिलाफ भी रिश्वत मांगने के आरोप की रिपोर्ट लिखाई गई है। जिससे कार्यकाल के अंतिम दौर में युवा सीमा पर रिश्वत मांगने का आरोप लग गया।
विज्ञापन

यह मामला मंगलवार सांय चर्चा का विषय बना रहा। नगर परिषद से जुड़े लोग एक दूसरे को फोन करके पूरे मामले की जानकारी लेते नजर आए। वहीं इस कार्रवाई के बाद विजिलेंस कार्यालय के बाहर चेयरपर्सन प्रतिनिधि सुरेश कश्यप से जुड़े समर्थक व कई पार्षद मोहन लाल शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि शमशेर फौजी सहित कई समर्थक विजिलेंस कार्यालय के बाहर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेने का भी प्रयास किया। बाद में विजिलेंस अधिकारियों ने मीडिया के सामने पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed