फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   In the event of the opening of the city police station due to subsidence, to match 20 percent of the population

जमीन धंसने से शहर थाने के पास खुल गया पेयजल की मुख्य पाइप लाइन का जोड़, 20 प्रतिशत आबादी को नहीं मिल सका पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
In the event of the opening of the city police station due to subsidence, to match 20 percent of the population
11-कैथल। पाईप लाइन ठीक करते हुए - फोटो : Kaithal
कैथल। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर में बिछाई गई पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन का जोड़ जमीन धंसने से खुल गया। इससे शनिवार को दिनभर पुराने शहर की रिहायशी कॉलोनियों, बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर पेयजल की सप्लाई बाधित रही। शनिवार को शहर की आबादी का 20 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा पानी से वंचित रहा। प्रभावित क्षेत्र में खरादिया मोहल्ला, सेठान मोहल्ला, सर्राफा बाजार, पटेल बाजार, पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र, तलाई बाजार, रेलवे गेट, प्रेम नगर, लखनऊ मोहल्ला व शास्त्री मार्केट सहित अन्य कई स्थान शामिल रहे।
विज्ञापन

दुकानदार, सौरभ, संजीव, ललित कुमार, दर्शन लाल व चिराग ने बताया कि शुक्रवार शाम के समय कमेटी चौक पर शहर थाने के पास पेयजल सप्लाई की मुख्य पाइप लाइन का जोड़ खुल गया। करीब आठ इंच मोटी मुख्य पाइप लाइन का जोड़ खुलने से घरों व दुकानों में पेयजल नहीं आया। उन्होंने बताया कि पाइप के नीचे से जमीन धंसने के कारण जगह खाली हो गई। इस कारण पाइप में पानी आते ही वजन हो गया और उसका जोड़ खुल गया। शनिवार को शाम तक कर्मचारी पाइप लाइन को जोड़ने में लगे रहे, लेकिन शाम तक भी लाइन ठीक नहीं हो पाई।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ कर्ण बहल ने कहा कि थाने के पास पाइप लाइन के नीचे से मिट्टी खिसक गई, जिससे लाइन का जोड़ खुल गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने ही कर्मचारी उसे ठीक करने के लिए मौके पर भेजे गए। शाम तक लाइन को ठीक कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रविवार को शहर में पानी की सप्लाई सुचारु रूप से दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed