{"_id":"681e5a708888e24b5a0fb6c7","slug":"in-april-3813-vehicles-including-86-bullets-were-challaned-kaithal-news-c-18-1-knl1004-642954-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अप्रैल में 86 बुलेट समेत 3813 वाहनों के चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अप्रैल में 86 बुलेट समेत 3813 वाहनों के चालान
Sat, 10 May 2025 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 10 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। पुलिस ने अप्रैल माह में 86 बुलेट बाइक सहित 3813 वाहनों के चालान काट 24,56,900 रुपये का जुर्माना किया है।
ट्रैफिक एसएचओ एसआई राजकुमार की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर ट्रैफिक नियमों की उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जा रहे है व साथ आमजन को ट्रैफिक नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक भी किया जा रहा है।
एसपी आस्था मोदी के आदेशानुसार बुलेट बाइक से पटाखे की आवाज निकालने वालों पर विशेष नजर है। ऐसी 86 बुलेट बाइकों के चालान किए गए हैं।
अप्रैल माह के दौरान यातायात पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों से काफी सख्ती से पेश आई। माह के दौरान यातायात पुलिस की ओर से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले में 76 इंपाउंड व्हीकलों सहित कुल 3813 चालान किए गए। गत माह के दौरान पुलिस की ओर से चालकों से 24,56,900 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस की ओर से मुख्य रूप से वाहन पर बिना नंबर प्लेट के 263, लाइन चेंज के 137, बिना हेलमेट के 345, ओवर स्पीड के 454, गलत साइड के 924, बिना सीट बेल्ट के 352, शराब पीकर ड्राइविंग के 21, मोबाइल प्रयोग के दो, ब्लैक फिल्म के 3 तथा अंडर एज के 10 चालान किए गए है। पराली लोड करके रास्ता अवरुद्ध करने पर चार ट्रैक्टर के भी चालान किए गए है।
विज्ञापन
एसपी आस्था मोदी ने कहा कि आमजन वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों के प्रति लापरवाही बरतते है जिस लापरवाही की वजह से हम खुद को दूसरों को और अपने परिवार के साथ धोखा करते है जिससे कि जान माल का नुकसान भी होता है।