फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Important role of lawyers in providing justice to people: Jindal

लोगों को न्याय दिलाने में वकीलों की अहम भूमिका : जिंदल

Sat, 04 Jan 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 04 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Important role of lawyers in providing justice to people: Jindal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि समाज में लोगों को न्याय दिलाने में वकीलों की अहम भूमिका है। वकील अपना काम ईमानदारी से कर रहे हैं। तभी लोगों की न्याय व्यवस्था के प्रति आस्था कायम है। सांसद बार एसोसिएशन की ओर से बार रूम में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा में स्किल डेवलपमेंट एवं अन्य कई विषयों को लेकर उनका जो विजन है, उसमें वकीलों के सहयोग की बेहद आवश्यकता है। यदि सभी लोग एकजुट होकर कार्य करें तो लक्ष्य की प्राप्ति से कोई नहीं रोक सकता। सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि पार्टीबाजी केवल चुनाव तक होती है। उसके बाद सभी को मिलजुल कर समाज एवं देश के विकास के लिए काम करना होता है। इसी नीति पर सभी काम करें।
विज्ञापन


उन्होंने बार एसोसिएशन के लिए दो वाटर कूलर, सीसीटीवी कैमरे, साउंड सिस्टम आदि उपलब्ध कराने की घोषणा की तथा अन्य जो मांगे रखी गई उन्हें विचार हेतु सरकार के समक्ष भिजवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर बार एसोसिएशन की ओर से सांसद को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधान बलजिंद्र सिंह मलिक, उप प्रधान विनय गर्ग, सचिव गौरव वधवा, सह सचिव सुमन, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत माटा, पूर्व प्रधान वेद प्रकाश ढुल, एडवोकेट मनोज दुआ, एडवोकेट नवनीत गोयल, करण कालडा, एडवोकेट अरविंद खुरानिया, सुलतान राणा, धर्मवीर भोला, पूर्व प्रधान कृष्ण लाल भारद्वाज, एडवोकेट दलवीर पूनिया, पूर्व प्रधान सुभाष चुघ, एडवोकेट रमेश राणा, राकेश खानपुर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed