फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Importance of crop diversification explained

Kaithal News: फसल विविधीकरण का बताया महत्व

Tue, 12 Sep 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Importance of crop diversification explained
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के तत्वावधान में अटल भूजल योजना के तहत गुहला क्षेत्र की 10 ग्राम पंचायतों के किसानों व आंगनबाड़ी कर्मियों को कुरुक्षेत्र गुरुकुल में भ्रमण के लिए ले जाया गया। इस मौके पर उन्हें प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण व सूक्ष्म सिंचाई के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

अटल भूजल योजना में आईईसी एक्सपर्ट विक्रम सिंह ने बताया कि सोमवार को हर गांव से कम से कम छह लोगों को भ्रमण में शामिल किया। इस दौरान एसडीओ डा. विनोद वर्मा व एडीओ डॉ. दिनेश शर्मा ने प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण व सूक्ष्म सिंचाई के महत्व के बारे में बताया। एसडीओ डा. विनोद वर्मा ने बताया कि अब भी अगर हमने प्राकृतिक खेती को नहीं अपनाया तो बहुत देर हो जाएगी। धरती पर बहुत ही कम मात्रा में भूजल हमारे पास उपलब्ध है, लेकिन हमारी निर्भरता इस पर लगातार बढ़़ रही है।
विज्ञापन


कहा कि यही हालात रहे तो 2065 तक फसलों की सिंचाई तो दूर हम पीने के पानी के लिए भी तरस जाएंगे। हमें आज प्राकृतिक खेती, सिंचाई की आधुनिकतम तकनीक को प्रयोग करते हुए भूजल संरक्षण करना होगा। आईईसी एक्सपर्ट विक्रम सिंह ने बताया कि पूरे जिले के दो ब्लॉक गुहला और राजौंद अटल भूजल योजना में आते हैं और इन दो ब्लॉक की 82 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को भ्रमण करवाया जाएगा। इस अवसर पर भूजल विशेषज्ञ शिवकुमार, कृषि विशेषज्ञ विशाल कांबोज व प्रशिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed