फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   illigal capture, 26 shops, notice, kaithal

नगर परिषद की दुकानों पर कब्जे के आरोप में 26 को नोटिस जारी

Tue, 06 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 06 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
illigal capture, 26 shops, notice, kaithal
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सोमवार को समिति के एजेंडे में रखी गई समस्याएं सुनीं गईं। बैठक की अध्यक्षता मुख्य संसदीय सचिव बख्शीश सिंह विर्क ने की। बैठक में नरवानियां बिल्डिंग के सामने सुपर मार्केट में ऊपर नीचे के बरामदों में कब्जा करने के आरोप में 26 दुकानदारों को नोटिस जारी करने के आदेश जारी किए गए। वहीं कई मामलों में जांच के आदेश दिए गए। बैठक में 15 में से 12 शिकायतों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन



बीज विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश
गांव मालखेड़ी के राजेंद्र सिंह की शिकायत पर मुख्य संसदीय सचिव ने विभाग को आदेश जारी किए कि वे सुनिश्चित करें कि खाद व बीज नकली न बिक सकें। राजेंद्र सिंह की शिकायत पर बीज विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए।
विज्ञापन


मंत्री जी भूखा मरण आला इल्ला हो रह्या है
एक दाणा राशन का नी मिलदां- गांव पाई के सुमेर चंद ने कहा कि मंत्री जी राशन का एक दाणा नी मिलदा, भूखा मरण आला इल्ला हो रह्या है। मेरा बीपीएल कार्ड कौनी.. मेरा के कसूर है..। उसकी शिकायत पर मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि बीपीएल के लिए कुछ नियम हैं। फिर भी उचित सर्वे कर वंचित लोगों के कारण बताए जाएंगे। पात्र होने पर उन्हें बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 दुकानदारों को जारी किया नोटिस
सुपर मार्केट निवासी सतीश कुमार ने बताया कि नरवानियां बिल्डिंग के सामने सुपर मार्केट के दुकानदार हैं। यह मार्केट 1975-76 में नगर सुधार मंडल द्वारा हरियाणा सरकार की एक संस्था टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग चंडीगढ़ द्वारा नक्शा पास करके बनाई गई थी। इसमें कुछ बूथ एससीएफ व पार्किंग का निर्माण किया गया था। जिसके नक्शे में बूथ वालों को ऊपर मंजिल बनाने का अधिकार नहीं था। लेकिन अब इनको यह अधिकार दिया गया है। इन्होंने ऊपर की मंजिल बनाने के साथ ऊपर नीचे के बरामदों पर भी कब्जा कर लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका रास्ता इन्हीं बरामदों से होकर जाता है। कुछ लोगों ने पार्किंग स्थल पर भी कब्जा कर लिया है। पार्क खत्म करके एक पेशाब घर बना दिया है। कोई सीवरेज व्यवस्था नहीं है। उन्होंने बताया कि केवल एक लाख रुपये नगर परिषद वालों को देकर करोड़ों की जमीन पर कब्जा कर रखा है। शिकायतकर्ता ने गुहार लगाई है कि उनके रास्ते खुलवाएं जाए।
कष्ट निवारण समिति के सामने नगर पालिका अभियंता राजकुमार शर्मा ने बताया कि अवैध कब्जे करने वाले 26 लोगों के खिलाफ नोटिस जारी कर दिया है। जिसमें उनको अपने स्तर पर बरामदों से कब्जा हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। अगर वह नहीं हटाते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

दो साल से नहीं मिली ग्रेच्यूटी
गांव पूंडरी के नफे सिंह ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूंडरी कार्यालय सेवानिवृत्ति के उपरांत ग्रेच्यूटी राशि न मिलने की शिकायत की थी। जिस पर मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि ऐसे आदेश महालेखाकार हरियाणा द्वारा जारी किए जाते हैं।

नहीं मिला पीएफ का पैसा, जांच के आदेश
गांव ग्योंग निवासी देवी दयाल की शिकायत थी कि वह वेयर हाउस में पिछले दो साल से सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम किया है। वेतन से नियमित रूप से पीएफ के 1000 रुपये कटते थे। पीएफ कटने के बाद वेतन 3300 रुपये मिलता था। लेकिन मुझे आज तक पीएफ का पैसा नहीं मिला। वेयर हाउस के जिला प्रबंधक ने बताया कि इस संबंध में मामला पुलिस में दर्ज करवाया गया है और इस मामले की जांच जारी है। जांच रिपोर्ट अगली बैठक तक प्रस्तुत कर दी जाएगी।

डीसी बोले अपना मकान ऊंचा करवा लो यही है समाधान
गांव कौल निवासी धर्मपाल की शिकायत थी कि उसके मकान के सामने गली का लेवल ठीक न होने के कारण पानी की निकासी ठीक प्रकार से नहीं हो पा रही है। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी ने बताया कि उन्होंने मौके पर इस गली का निरीक्षण किया था। यदि गली का लेवल अब नीचा किया जाता है, तो अन्य मकानों में भी समस्या आएगी। उन्होंने बताया कि इस गली के पानी की निकासी ठीक होने के कारण शिकायतकर्ता के मकान में पानी जाने की कोई समस्या नहीं है। इस पर डीसी ने कहा कि वह अपने मकान को ही ऊंचा उठा ले तो बेहतर  होगा।

85 स्थानों से अवैध कब्जे हटाए
गांव ट्योंठा निवासी कर्म सिंह ने शिकायत की थी कि त्रिविष्टम तीर्थ व अन्य जोहड़ों पर नाजायज कब्जे को हटाया जाए। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूंडरी ने बताया कि इस मामले में 85 स्थानों का कब्जा हटा दिया गया है।
वहीं गांव रसीना के मोहित कुमार की शिकायत थी कि सामान्य अस्पताल कैथल में उनकी पत्नी शिवानी की प्रसव के समय लापरवाही बरती गई तथा उपचार में लापरवाही के कारण मृत्यु हो गई। जांच में लापरवाही नहीं मिली।

महिला सरपंच का पति पहुंचा कष्ट निवारण समिति
सीवन निवासी सुखबीर सिंह ने दी शिकायत में बताया कि गांव की तालाब की जगह में भरत करवाकर धार्मिक क्रियाकलाप के नाम पर एक एकड़ भूमि का कब्जा किया गया है। गोचरांद की भूमि पर ज्वार की बिजाई कर दी गई है। जिससे पंचायत की आमदनी बंद हो गई है। बस स्टैंड के लिए छोड़ी गई जमीन पर सरपंच ने कब्जा कर लिया है। इसमें मंत्री व डीसी के सामने सीवन की महिला सरपंच के पति ने आकर अपनी बात रखी। जिसमें खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को जांच के आदेश जारी किए गए हैं।


दुष्कर्म के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पहुंची युवती, सामने मिले आरोपी
कुछ दिनों पूर्व यहां एक गांव में उजागर हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित युवती कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंची। जहां आरोपियों को सामने देखकर उसे झटका लगा। बाद में एसपी के निर्देश पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया। हालांकि आरोपी भी मामले में अपना पक्ष रखने के लिए बैठक में पहुंचा था। मामले की जांच डीएसपी को सौंप दी गई है। गांव की युवती ने बताया कि आरोपी उसके ताऊ का लड़का है और पिछले 10 साल से ब्लैकमेल करके दुष्कर्म की वारदात का अंजाम दे रहे है। वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। 30 अगस्त को महिला पुलिस ने दो महिलाओं सहित सात के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। लेकिन आज तक उस मामले में एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। इस मामले में युवती की शिकायत अनुसार आरोपी उसके ताऊ का लड़का है। उसकी पत्नी भी इस मामले में शामिल है। इसके अलावा मामले में महिला सीला, नरेश, सुरेश, पप्पू व बाग शामिल है।
एसपी सुमेर प्रताप ने बताया कि मुख्य आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। मामले की जांच डीएसपी हेडक्वार्टर को सौंप दी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed