{"_id":"6983a34befb4a0e4550a150d","slug":"illegal-liquor-distillery-seized-from-kolekhan-kaithal-news-c-245-1-kht1012-144568-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कोलेखां से अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कोलेखां से अवैध शराब की भट्ठी पकड़ी
Thu, 05 Feb 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 05 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने मंगलवार शाम गांव कोलेखां से अवैध शराब की भट्ठी पकड़कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि थाना कलायत पुलिस गश्त के दौरान गांव कोलेखां निवासी जयप्रकाश के घर पहुंची। जांच के दौरान मकान में चल रही अवैध शराब की भट्ठी का खुलासा हुआ। पुलिस ने मौके से 70 लीटर लाहण, 10 बोतल अवैध शराब तथा भट्ठी चलाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। आरोपी के खिलाफ थाना कलायत में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कलायत क्षेत्र से हेरोइन सहित आरोपी काबू
कैथल। एंटी नारकोटिक सेल ने कलायत क्षेत्र से एक युवक को 6.20 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार शाम सैंसी बस्ती कलायत निवासी दीपक को सजूमा रोड, कलायत से काबू किया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे एईटीओ कैथल जतिन कुमार की मौजूदगी में तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी की जेब से 6.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ कलायत थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। संवाद