फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Illegal Immigrants Seven youths from Kaithal deported from US

Illegal Immigrants: यूएस से डिपोर्ट हुए कैथल के सात युवक, दूसरे विमान से आज पहुंचेंगे अमृतसर एयरपोर्ट

Sun, 16 Feb 2025 12:27 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Feb 2025 12:27 PM IST
सार

अवैध तरीके से अमेरिका गए हरियाणा के लोगों को भी ट्रंप सरकार ने डिपोर्ट किया है। इनमें कैथल जिले के सात युवक हैं, जो आज यूएस आर्मी के दूसरे विमान से अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड करेंगे। 

विज्ञापन
Illegal Immigrants Seven youths from Kaithal deported from US
अरनोली निवासी गुरप्रीत सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

अमेरिका से डिपोर्ट हुए अवैध प्रवासियों का मामले में शनिवार देर रात को भारत डिपोर्ट हुए प्रदेश के 33 युवाओं में सात युवा कैथल के निवासी हैं। इसमें तीन गुहला खंड तो दो राजौंद व दो कलायत खंड के युवा शामिल हैं। इन युवाओं में से भी कोई जमीन तो कोई रिश्तेदारों से कर्ज लेकर अमेरिका पहुंचा था। जबकि सोमवार को आने वाले विमान में जिले के चार ओर युवकों के वापस आने की संभावना है। फिलहाल, पुलिस और जिला प्रशासन को इन युवकों की आधिकारिक सूची प्राप्त नहीं हुई है। जानकारी अनुसार पुलिस इस मामले में विस्तार से जांच करेगी। यदि कोई युवक किसी एजेंट के खिलाफ शिकायत दर्ज कराता है, तो उस पर तत्काल प्रभाव से केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को यह युवक हुए हैं डिपोर्ट
अंकित – नरवल (कलायत)
रमेश –खेड़ी लांबा (कलायत)
सुशील – मटौर (कलायत)
प्रिंस – काकौत (कैथल)
गुरनाम – रामनगर भूना (सीवन)
गुरप्रीत सिंह – अरनौली (चीका)
मनदीप सिंह – स्यों माजरा (गुहला)

जमीन बेचकर गए थे अमेरिका
स्यू माजरा के 25 वर्षीय युवक मनदीप सिंह मनदीप सिंह के परिवार के पास चार एकड़ जमीन है। मनदीप सिंह को अमेरिका भेजने के लिए परिवार ने जमीन बेची थी। मनदीप सिंह के अमेरिका से वापस आने की जानकारी मिलने के बाद से ही उसके परिजन परेशान थे।
विज्ञापन


दो बच्चों का पिता गुरप्रीत
वहीं, दूसरा युवक गुरप्रीत सिंह गांव अरनौली का निवासी है। 33 वर्षीय गुरप्रीत सिंह शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। गुरप्रीत सिंह भी बेहतर भविष्य के लिए छह माह पहले डोंकी रूट से अमेरिका गया था। परिजनों ने रिश्तेदारों से पैसे इकट्ठे कर गुरप्रीत को अमेरिका भेजा था। डोनाल्ड ट्रंप सरकार की ओर से चलाई जा रही विदेशियों के निर्वासन की मुहिम का गुरप्रीत सिंह भी शिकार हुआ है और उसे वापस भारत भेजे जाने से परिवार गहरे सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीव कुछ माह पहले गया था अमेरिका
संजीव भी कुछ माह पहले अमेरिका आया था। परंतु अमेरिका पहुंचने से पहले उसे वापस भेज दिया गया। वह कर्ज लेकर जनवरी में अमेरिका गया था। संजीव के पिता की कुछ समय पहले ही पिता की दुर्घटना में मौत हुई है। ऐसे में परिवार की पूरी जिम्मेदारी संजीव पर है। इसी तरह काकौत निवासी प्रिंस भी दिसंबर माह में अमेरिका गया था।


क्या कहती है पुलिस
कैथल के एसपी राजेश कालिया ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से विदेश जाने के लिए एजेंटों की ओर से ठगा गया है और शिकायत करता है तो उन एजेंटों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल वे आधिकारिक रिपोर्ट मिलने का इंतजार कर रहे हैं, जिसके बाद इस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed