फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If you do not take admission on the allotted seat, you will be fined

Kaithal News: अलॉट सीट पर प्रवेश नहीं लिया तो लगेगा जुर्माना

Mon, 14 Jul 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 14 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
If you do not take admission on the allotted seat, you will be fined
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश के आईटीआई संस्थानों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है, लेकिन कम अंक वाले अभ्यर्थियों को अभी भी सीट का इंतजार है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी दूसरी मेरिट सूची में भी सीट अलॉटमेंट का स्तर ऊंचा रहा। सूची के अनुसार, लगभग 30 प्रतिशत सीटें ही अलॉट की गई हैं।

दूसरी मेरिट सूची में जिन अभ्यर्थियों को सीट अलॉट की गई है, वे 14 जुलाई तक संबंधित आईटीआई में जाकर मूल दस्तावेजों के साथ फिजिकल वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। इसके बाद उन्हें 15 जुलाई तक पोर्टल पर ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी। फीस जमा न कराने की स्थिति में सीट स्वतः रद्द मानी जाएगी।
विज्ञापन


यदि किसी अभ्यर्थी को सीट अलॉट हुई है और वह दाखिला नहीं लेता, तो अगली काउंसलिंग में भाग लेने के लिए जुर्माना देना होगा। युवकों के लिए 500 रुपये और युवतियों के लिए 250 रुपये जुर्माना जमा किए बिना अभ्यर्थी अगली काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भी खुले रहेंगे संस्थान राजकीय आईटीआई संस्थानों में शनिवार को अवकाश होने के बावजूद दाखिला कमेटियां कार्य करेंगी, ताकि सभी पात्र अभ्यर्थी समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकें। जिन अभ्यर्थियों को सीट अलॉटमेंट का मैसेज प्राप्त हुआ है, वे पोर्टल से अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड कर संबंधित संस्थान में दाखिला ले सकते हैं। आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने छात्रों से समयबद्ध तरीके से संबंधित संस्थान में पहुंचकर फिजिकल वेरिफिकेशन और दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

कोर्स का नाम
मेरिट (अधिकतम)

कोपा 105.0

सीएचएनएम 75.0

ड्राफ्ट्समैन सिविल
80.0

ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल
74.6

ड्रेस मेकिंग
53.0

इलेक्ट्रिशियन
100.0

इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक
77.0

फीटर 90.4

फायर टेक्नोलॉजी
93.4

मशीनीस्ट 71.4

मशीनीस्ट ग्राइंडर
60.6

मोटर मैकेनिक व्हीकल
93.4

मैकेनिक ट्रैक्टर
63.2

मल्टीमीडिया
63.8

पेंटर जनरल
60.4

प्लंबर
77.0

मैकेनिक आरएसी
77.8

सिलाई तकनीक
103.6

सॉयल टेस्टिंग
74.67

एसएसए अंग्रेज़ी 96.0

एसएसए हिंदी
91.8

टीपीईएस 66.6

टूल एंड डाई
65.0

टर्नर
71.8

वेल्डर
75.8

वायरमैन
96.6

वुडवर्क 84.2

महत्वपूर्ण तिथियाँ
फिजिकल काउंसलिंग व डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन : 14 जुलाई तक, ऑनलाइन फीस जमा करने की अंतिम तिथि : 15 जुलाई तक, डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्र व एक-एक छाया प्रति,ऑनलाइन भरे गए आवेदन फार्म की प्रति पोर्टल से प्राप्त सीट अलॉटमेंट लेटर जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

विशेष श्रेणियों के लिए दस्तावेज (जैसे भूतपूर्व सैनिक, मृतक आश्रित आदि)

फीस जमा करने हेतु एटीएम/डेबिट कार्ड

दो पासपोर्ट साइज नवीनतम रंगीन फोटो

वर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed