{"_id":"61a28e461d9b47392c2cca34","slug":"if-the-word-chaudhary-is-written-further-on-facebook-then-abused-by-calling-saying-caste-words-too-kaithal-news-knl909901157","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर चौधरी शब्द आगे लिखा तो फोन करके दी गालियां, जातिसूचक शब्द भी कहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर चौधरी शब्द आगे लिखा तो फोन करके दी गालियां, जातिसूचक शब्द भी कहे
विज्ञापन
If the word Chaudhary is written further on Facebook, then abused by calling, saying caste words too
- फोटो : Kaithal
(कैथल)ढांड। वर्ग विशेष के एक व्यक्ति की ओर से फेसबुक पर नाम के आगे चौधरी लिखने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाली गलौज करने और धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में शनिवार को लोगों ने एससी खाप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित तंवर के नेतृत्व में ढांड थाना में एकत्रित होकर रोष प्रकट किया। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही कार्रवाई नहीं होने पर 19 दिसंबर को महापंचायत में रणनीति तय करने की चेतावनी दी है।
ढांड थाना प्रभारी को दी शिकायत में चूहडमाजरा निवासी सुखदेव सिंह ने आरोप लगाया है कि वह एससी जाति से संबंध रखता है। उसने अपनी फेसबुक पर नाम के आगे चौधरी शब्द का प्रयोग किया है। इस पर एक अज्ञात युवक ने उसे फोन करके धमकी दी कि चौधरी शब्द का प्रयोग वह नहीं कर सकता, बल्कि उच्च जाति के लोग ही कर सकते हैं। आरोप है कि इस दौरान जातिसूचक शब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। ढांड थाना प्रभारी जयभगवान ने कहा कि चूहडमाजरा निवासी सुखदेव पुत्र दर्शन की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एससी, एसटी एक्ट एवं आईपीसी 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
मामले में शनिवार को थाने में विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे लोगों ने आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की धमकियों से समाज में अशांति फैलती है और आपसी भाईचारा बिगड़ता है। एससी खाप ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने की भी मांग की है। इस अवसर पर सूरजभान प्रदेश प्रभारी, जयभगवान प्रदेश महासचिव, एडवोकेट सोनिया तंवर, सोनू कांगड़ा, नरेश ढांडा जिला अध्यक्ष कैथल, जयदेव, ओमपाल, राजेश वैध, सतीश दहिया व राहुल भी मौजूद थे।