{"_id":"6643f666e02991fcb5080d86","slug":"if-government-is-formed-incomplete-work-will-be-completed-surjewala-kaithal-news-c-18-1-knl1004-389868-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सरकार बनी तो अधूरे काम होंगे पूरे ः सुरजेवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सरकार बनी तो अधूरे काम होंगे पूरे ः सुरजेवाला
Wed, 15 May 2024 05:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 15 May 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मंगलवार को गांव कुतुबपुर, दीवाल, दुंधरेहड़ी, भानपुरा, शिल्लाखेड़ा, सजुमा, गुहणा, सांगन, वार्ड 15 अशोका गार्डन, वार्ड नौ और वार्ड 30 डोगरा गेट में जनसंपर्क किया। सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा सरकार ने 10 के शासन मे देश व प्रदेश को सिर्फ लूटा और फूट डालो राज करो की नीति का इस्तेमाल किया। गठबंधन की सरकार बनी तो अधूरे काम पूरे कराए जाएंगे। सुरजेवाला ने कहा कि सत्तारूढ़ होने के बावजूद भाजपा ने कैथल जिले को हाशिए पर डाल दिया। सुरजेवाला ने इस चुनाव को ईमानदारी बनाम दौलत का चुनाव करार दिया। संवाद