{"_id":"65c3eb0730c3aa0d29007b74","slug":"if-demands-are-not-met-then-we-will-go-on-strike-from-10-kaithal-news-c-18-1-knl1004-321766-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मांगें न मानी तो 10 से करेंगे हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मांगें न मानी तो 10 से करेंगे हड़ताल
Thu, 08 Feb 2024 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 08 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। सब्जी मंडी आढ़ती अपनी मांगों को लेकर 10 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। आढ़तियों की मांगों पर सरकार के साथ आढ़तियों की आठ फरवरी को बातचीत होगी। इस दौरान आढ़तियों की मांगें सरकार ने मान ली तो आढ़ती हड़ताल को रद्द कर सकते हैं। यदि आढ़तियों की मांगें नहीं मानी और सरकार और आढ़तियों के बीच सहमति नहीं बनी तो सब्जी मंडी आढ़ती 10 फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल कर सकते हैं।
सब्जी मंडी एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र सतीजा ने बताया कि पहले आढ़ती माल बेचते थे और उसके बाद हर सप्ताह उसकी मार्केट फीस जमा करवा देते थे, लेकिन अब इस नई नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सरकार की तरफ से एडवांस में मार्केट फीस मांगने की बात कही गई है। यह फीस सभी आढ़तियों की माल के आधार पर बनती है।
उन्होंने कहा कि जितना माल वे बेचते हैं, उसके आधार पर यह फीस भरनी होती है। जो आढ़ती पहले एक लाख रुपये तक सालाना फीस के भरते थे, अब उन्हें एक लाख 10 हजार रुपये भरने पड़ेंगे और हर वर्ष इसमें 10 प्रतिशत बढ़ोतरी भी होगी। एक अप्रैल 2024 से यह पूरे वर्ष की एडवांस लेने के लिए सरकार ने नोटिफिकेशन जारी किया है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ सब्जी मंडी आढ़तियों के शिष्टमंडल की बातचीत होगी। यह बातचीत सकारात्मक रहती है तो आढ़ती हड़ताल रद्द कर देंगे। यदि सहमति नहीं बनती है तो 10 फरवरी से प्रदेशभर की मंडी बंद कर आढ़ती अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं।