फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   If account is more than 10 years old then get re-KYC done

Kaithal News: खाता 10 साल से ज्यादा पुराना तो कराएं रि-केवाईसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
If account is more than 10 years old then get re-KYC done
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 2014 में खोले गए खातों को 10 साल से ज्यादा का समय हो गया है, इसलिए इनकी रि-केवाईसी होना अनिवार्य है। ग्राहक किसी भी शाखा से केवाईसी करवा सकता है। सभी बैंकर्स लोगों को इसके प्रति जागरूक करें और रि-केवाईसी करवाना सुनिश्चित करें। यह निर्देश डीसी प्रीति ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक अधिकारियों को दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सभी योजनाओं के लंबित ऋण आवेदन पत्रों का समयबद्ध निपटान करें, ताकि जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर योजना का लाभ मिल सके। बैंक में आने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए और उन्हें योजनाओं के संबंध में सही जानकारी दी जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही अपने अपने एटीएम बूथों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित रखें डीसी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की स्कीमों के अंतर्गत जरूरतमंद लोगों को विभिन्न विभागों
विज्ञापन
विज्ञापन


के माध्यम से लाभ पहुंचाने के लिए आवेदन प्राप्त होते हैं, जिसके बाद उन्हें बैंकर्स के पास भेजा जाता है। इन स्वीकृत आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए आवेदकों को लाभ प्रदान करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि बैंकर्स आरबीआई की गाइडलाइन की पालना अवश्य करें। इसके अलावा उन्होंने एजेंडा वाइज विभिन्न कार्यक्रमों व योजनाओं की समीक्षा की। जिसमें वित्तीय सुविधाओं की समीक्षा तथा जिले में स्थित बैंकों की क्षेत्रवार उपलिब्धयों के बारे में जाना। संबंधित अधिकारियों को रिकवरी संबंधित केसों को निपटाने के निर्देश दिए। एलडीएम एसके नंदा ने कहा कि बैंक सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को ध्यान में रखकर अपनी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जा रहा है।

उन्होंने सभी बैंकर्स को कहा कि शिक्षा ऋण योजना के अंतर्गत सरलता से ज्यादा से ज्यादा लोन प्रदान करें। उन्होंने विभिन्न सरकारी स्कीमों के तहत बैंकर्स द्वारा उपलब्ध करवाई गई सुविधाओं के बारे में पूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर आरबीआई, नाबार्ड व विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
जानकारी ऐसे करें अपडेट
केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) बैंकिंग क्षेत्र में ग्राहकों की पहचान की पुष्टि करके और धोखाधड़ी, मनी लॉन्ड्रिंग और अन्य अवैध गतिविधियों से सुरक्षा करके महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। एक दशक की सेवा के बाद, केवाईसी अपडेट बैंकों को खाताधारकों की नवीनतम जानकारी सत्यापित करने में सक्षम बनाता है, यह गारंटी देता है कि रिकॉर्ड सटीक और वर्तमान हैं। यह प्रक्रिया न केवल खातों की सुरक्षा बढ़ाती है बल्कि ग्राहकों के लिए निर्बाध सेवाओं की सुविधा भी प्रदान करती है।

केवाईसी विवरण अपडेट करने के लिए, आपको पहचान और पते का वैध प्रमाण प्रदान करना होगा। अपडेट के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी: आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस। पते के प्रमाण के तौर पर आधार कार्ड, बिजली बिल (तीन महीने से ज्यादा पुराना नहीं), बैंक स्टेटमेंट, वोटर आईडी या पासपोर्ट। इनमें से कुछ भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा, आपको अपना फोन नंबर या ईमेल अपडेट करना होगा। इसके अलावा, आपको हाल ही की एक फोटो भी चाहिए होगी।


योजना को जानें...

प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई), जिसे वैश्विक स्तर पर सबसे बड़ी वित्तीय समावेशन पहल के रूप में मान्यता प्राप्त है, का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2014 को लाल किले से संबोधन के दौरान किया था। इस कार्यक्रम को आधिकारिक तौर पर 28 अगस्त 2014 को पूरे देश में लॉन्च किया गया था। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने सर्वाधिक जन धन खाते खोले हैं, जिनकी संख्या 42 करोड़ से ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed