फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   idea expo, education, students, school, programme, kaithal

आइडिया एक्सपो-2016 में छात्रों ने दिखाया कमाल

Mon, 01 Aug 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल Updated Mon, 01 Aug 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
idea expo, education, students, school, programme, kaithal
आइडिया एक्सपो-2016 - फोटो : ब्यूरो
पूंडरी। बीपीआर पब्लिक स्कूल पूंडरी में आइडिया एक्सपो-2016 का आयोजन किया गया, जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी के साथ-साथ बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी गिरीश चंद्र कौशिक ने शिरकत की व अध्यक्षता स्कूल की प्राचार्या सीमा शर्मा ने की।
विज्ञापन


कार्यक्रम में संध्या कौशिक व उनके बड़े सुपुत्र दिवांशु कौशिक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा नौंवी से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में तथा कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में अपने कला-कौशल को दिखाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर प्राचार्या सीमा शर्मा, मुख्याध्यापिका नीना बिसला के अलावा शिक्षक वर्ग भी मौजूद रहा। प्राचार्या ने आए हुए सभी अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन किया। मुख्यातिथि गिरीश कौशिक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों में आत्म-विश्वास के साथ-साथ नई प्रेरणा भी मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर निर्णायक मंडल के रूप में राजीव शर्मा व ललित कुमार राजकीय सी. से. स्कूल पूंडरी से व रोहित राणा व पवन कुमार रिधम वैली स्कूल से रहे। जिन्होंने  प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए पहले तीन स्थान के लिए बच्चों को चुना। इनमें आकाश प्रथम, द्वितीय समरथ व तृतीय मोहित रहे व उसके साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार के लिए प्राची, जिया उप्पल, तानिया व कुसुम रही ।


दूसरे कार्यक्रम में राजीव शर्मा, एकता शर्मा व नीना बिसला ने पहले तीन स्थान के लिए बच्चों को चुनने के लिए काफी जोर लगाना पड़ा। उन्होंने पहले दूसरे व तीसरे स्थान के लिए क्रमश: सौरव आठवीं बी, अंतिमा आठवीं बी, ध्रुव सातवीं एवं सांत्वना पुरस्कार के लिए राधिका छठी ए रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed