{"_id":"67744dd405f642a47c006fe2","slug":"husband-caught-for-forcing-suicide-kaithal-news-c-18-1-knl1004-551114-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आत्महत्या को मजबूर करने में पति काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आत्महत्या को मजबूर करने में पति काबू
Wed, 01 Jan 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 01 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
कैथल। आत्महत्या के लिए मजबूर करने के मामले में पुलिस ने विवाहिता के पति गांव पाडला निवासी गुरत्यान को गिरफ्तार कर लिया। गुलाढी गांव पंजाब निवासी राजेश कुमार की शिकायत के अनुसार उनकी लड़की की शादी 2017 को गांव पाडला निवासी गुरत्यान के साथ हुई थी। लड़की के सास, ससुर व पति शादी के बाद लड़की से दहेज की मांग करते हुए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। उसके बाद 19 दिसंबर 2024 को उन्होंने लड़की के पास फोन किया जो उसके दामाद गुरत्यान ने उठाया और बताया कि उनके बीच झगड़ा हो गया व उसकी पत्नी खूंटी पर लटकी हुई है, जिसकी सांसें नहीं आ रही। उसके बाद वे लड़की के घर पहुंचे और देखा कि वह मृत अवस्था में थी। परिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस ने थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया था। आरोपी न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। संवादमहिला पर दरांती से हमला, रिपोर्ट दर्ज
कैथल। महिला पर दरांती से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। भगत सिंह कॉलोनी निवासी सुदेश रानी ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 29 दिसंबर को शाम के समय आरोपी जगदीश ने शराब के नशे में दरांती से हमला कर उसे घायल कर दिया। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद