{"_id":"666233cb4a84bb2eb70aeb24","slug":"hurt-by-assault-laborer-commits-suicide-by-consuming-poison-kaithal-news-c-18-1-knl1004-405450-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मारपीट से आहत मजदूर ने जहर खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मारपीट से आहत मजदूर ने जहर खाकर दी जान
Fri, 07 Jun 2024 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 07 Jun 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। मजदूरी के पैसे लेने गए 22 वर्षीय युवक से दो आरोपियों ने मारपीट की, जिससे आहत होकर उसने जहरीली पदार्थ पीकर अपना जीवन समाप्त कर लिया। पुलिस ने मृतक की मां के बयान पर आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
बिरथे गांव बाहरी निवासी उर्मिला ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि उसके पास एक लड़की व दो लड़के हैं। वे सुखचैन सिंह के मकान में किराये पर रहते हैं। उसका छोटा लड़का सज्जन कुमार गांव बाहरी में पपलु राजपूत व जीतू सैंसी के रिपर पर मजदूरी करता था और सज्जन कुमार ने इनसे मजदूरी के पैसे लेने थे। पांच जून को दिन के समय करीब तीन बजे उसका लडक़ा सज्जन कुमार गांव बाहरी में पपलू राजपूत व जीतू सैंसी से मजदूरी के पैसे लेने के लिए गया था। वहां पर पपलू व जीत्तू ने सज्जन कुमार के साथ मारपीट की।
इससे परेशान होकर सज्जन कुमार अपने घर पर आ गया। वह जरूरी काम के लिए दिल्ली गई हुई थी। वीरवार को सुबह जब वह गांव में पहुंची तो पड़ोस की एक महिला ने उसे बताया कि पांच जून को तुम्हारे बेटे सज्जन कुमार ने पपलू व जीतू से परेशान होकर जहरीली दवाई पी थी और हमने डायल 112 पर कॉल करके पुलिस बुलाई थी। उसको वे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल कैथल ले गए थे। वहां पर डॉ. ने सज्जन कुमार को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि सज्जन कुमार की ओर से बताई गई सभी बातों की उनके पास रिकॉर्डिंग है। जांच अधिकारी मनबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।