फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   hsgpc/kaithal/meeting

एचएसजीपीसी के लिए एकजुट हुआ सिख समाज

Sat, 21 Jun 2014 11:34 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/ कैथ्ाल
अमर उजाला/ब्यूरो/ कैथ्ाल Updated Sat, 21 Jun 2014 11:34 PM IST
विज्ञापन
hsgpc/kaithal/meeting
गुरुद्वारा मंजी साहिब नौवीं पातशाही कैथल में एचएसजीपीसी नेता अवतार सिंह चक्कू और लोकल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कैथल के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह एडवोकेट की अध्यक्षता में सिख संगत की बैठक हुई। इस मौके पर छह जुलाई को कैथल में होने जा रहे सिख सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गईं। एडवोकेट सुरजीत सिंह ने बताया कि सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरमोहिंदर सिंह चट्ठा सहित कांग्रेस के आला नेता भाग लेंगे।
विज्ञापन


उम्मीद है कि इस दिन हरियाणा की अलग से गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के गठन का ऐलान हो जाएगा। पंजाब रि-आर्गनाइजेशन एक्ट 1966 के तहत हरियाणा एवं पंजाब बनने पर यूनिवर्सिटी सहित अन्य विभाग अलग-अलग कर दिए गए लेकिन हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी नहीं बनाई गई थी, यह मामला तभी से लंबित चला आ रहा है। अब 12 साल से हरियाणा की अलग कमेटी बनाए जाने की मांग की जा रही है लेकिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी हरियाणा की अलग कमेटी बनाए जाने के पक्ष में नहीं है।
विज्ञापन


अब सरकार ने हरियाणा के सिखों की इस मांग को पूरा करने का मन बनाया है। बैठक में सम्मेलन को लेकर समाज के नेताओं की ड्यूटियां लगाई गईं। बैठक में सरजीत सिंह एडवोकेट, साहब सिंह विर्क, बलविंदर सिंह संधा, बलदेव सिंह बल्ली, मास्टर सिंह बराड़ी, जसबीर सिंह फर्शमाजरा, अंग्रेज सिंह गौराया, जसबीर सिंह हाबड़ी, शीशल सिंह और रणजीत सिंह कंबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed