{"_id":"671c0375c0670486bc0b7564","slug":"houses-will-be-illuminated-with-colorful-strings-and-lights-kaithal-news-c-18-1-knl1004-507252-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रंगीन लड़ियों और लाइटों से जगमग होंगे घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रंगीन लड़ियों और लाइटों से जगमग होंगे घर
Sat, 26 Oct 2024 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 26 Oct 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। दीपावली पर विभिन्न रंगीन लड़ियों से लोगों के घर रोशन होंगे। इस बार बाजार में लाइटें खूब बिक रही हैं, जिनमें रंग-बिरंगी लाइट, लालटेन वाली लाइट, लतर लाइट, एलईडी बल्ब से लेकर बिजली के लैंप, पेपर लैंप, बहुरंगी बल्ब और एलईडी के बने उपकरण मौजूद हैं।
इस बार भारतीय लाइट की डिमांड काफी ज्यादा है। बंधन वॉल लाइट और शिव जी पर बने हुए लाइट आकर्षण है। इसके साथ ही बॉटल लाइट भी लोगों के बीच खूब पसंद की जा रही है। यहां बाजार में होल सेल में लाइट 20 रुपये से बिक रही है और रेट लाइट की क्वालिटी के अनुसार बढ़ता रहता है। बंधन वॉल लाइट और शिव जी पर बने हुए लाइट आकर्षण हैं।
किसान इलेक्ट्रानिक के मालिक नरेंद्र कुमार ने बताया कि इस बार तिरंगा लाइट, बाबा खाटू श्याम जी की रंगीन लड़ी, बड़ी लाइटें, रोप लाइटें, लेजर लाइट, फ्लावर ओर अन्य लड़ी जो 20 से लेकर 300 फीट तक लंबी हैं। इस बार वाटर प्रूफ पाइप वाली लाइट भी आई है, जिन्हें लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस बार फ्लावर दीए भी लोगों की पसंद बने हुए हैं। इन फ्लावर दीयों में जब पानी डालते हैं तो वह बिना लाइट के स्वत: ही जगभगा उठते हैं।
दुकानदार राकेश कुमार ने बताया कि इस बार दीपावली सैकड़ों प्रकार की लडिय़ां मार्केट में आई हैं। जैसे फिक्सल, रोप लाईटें, घुमने वाले बल्ब, लेजर लाइट, ओम, सतिया, शुभ लाभ, रूम लाइटें व दीप मालाएं बिक रही हैं। कुछ दीपमालाएं ऐसी हैं जो जलने के साथ घूमने लगती हैं। इसके अलावा पाइप वाले झालर की भी काफी मांग है।
उन्होंने बताया कि इन लड़ियों की कीमत 30 से लेकर लगभग एक हजार तक की है। दुकानदारों ने बताया कि इस बार भारतीय लाइटों की मांग काफी ज्यादा है। इसके अलावा अधिकांश दुकानदारों ने स्वदेशी झालरों को रखा है। इनकी कीमत 20 से 500 रुपये है।