फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   hospital, rats, eat, dead body, kaithal

चूहों ने फिर कुतरा पोस्टमार्टम रूम में रखा शव

Tue, 22 Nov 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो कैथल
ब्यूरो कैथल Updated Tue, 22 Nov 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
hospital, rats, eat, dead body, kaithal
जांच करते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में फिर से चूहों ने एक शव को कुतर डाला, जिस कारण परिजनों में रोष फैल गया। रविवार को ही एक महिला की मौत के मामले में परिजनों ने इस बारे में शिकायत दी थी। इसके बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब चार बजे बिशनगढ़ गामड़ी निवासी युवक राधे श्याम अंबाला रोड पर डीपीएस स्कूल के निकट एक हादसे में घायल हो गया था। उसे बाद में सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजनों ने रात करीब 8 बजे शव को सामान्य अस्पताल के पोस्टमार्टम रूप में रखवा दिया। सुबह जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो युवक के शव को चूहों ने बुरी तरह से कुतरा दिया था। यह देखकर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ जमकर रोष प्रकट किया। सिविल लाइन थाना एसएचओ रामचंद्र ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को समझा-बुझाकर शव का पोस्टमार्टम करवाया।
विज्ञापन


मृतक के चचेरे भाई अशोक कुमार ने बताया कि उसके 26 वर्षीय भाई राधे श्याम के शव को पोस्टमार्टम हाउस में चूहों ने बुरी तरह से कुतर दिया। जिससे उन्हें काफी ठेस पहुंची है। यह अमानवीय है। उसने बताया कि पहले ही परिवार नौजवान भाई की मौत से गमगीन था। इसके बाद उसके शव को चूहों के कुतरने से काफी दुखी है। उन्होंने जिला प्रशासन से गुहार लगाई है इस मामले में लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक युवक के पास एक बेटा
सड़क हादसे में मरने वाला युवक राधेश्याम मजदूरी करता था। उसका 10 महीने का एक बेटा है। करीब दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी।

शव को चूहों के कुतरने पर अस्पताल में हड़कंप
युवक के शव को चूहों के कुतरने से अस्पताल में हड़कंप मंच गया। दो दिन पहले भी अस्पताल में एक महिला की मौत के बाद शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला प्रकाश में आया था। हालांकि सोमवार तक स्वास्थ्य अधिकारी इस बात से इंकार करते रहे। लेकिन मंगलवार को चूहों की बीट (मिंगन) मिलने से यह साबित हो जाता है कि यहां चूहे शव को कुतर रहे हैं और अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
 
सीएमओ डा. मनीष बंसल ने कहा कि वे पता करवाएंगे कि क्या वाकई चूहे ऐसा कर रहे हैं। इस बारे में एसएमओ से रिपोर्ट ली जाएगी।

मरीजों को खत्तरा
जिला अस्पताल में शवों को चूहों द्वारा कुतरे जाने के कारण मरीजों को भी खतरा पैदा हो गया है। मांसाहारी हो चुके इस प्राणी को यदि नहीं मारा गया तो अस्पताल में दाखिल रहने वाले घायल व बीमार मरीजों को भी यह शिकार बना सकता है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी इतने बड़े खतरे को हलके में ले रहे हैं।

सांसद राजकुमार सैनी से मिले परिजन
शाम के समय सांसद राजकुमार सैनी पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गए। अशोक कुमार सैनी ने बताया कि उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को सांसद को बताया है। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इससे पहले दोपहर को भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह ने फिर से अस्पताल का दौरा कर सीएमओ से मामले की जानकारी ली।


सिविल लाइन थाना एसएचओ रामचंद्र ने बताया कि हादसे में युवक के मृत्यु के मामले में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चूहों के शव को कुतरने पर परिजनों में रोष है। यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। इससे पहले भी महिला के शव को चूहों के कुतरने का मामला सामने आया था।  

इस संदर्भ में डीसी संजय जून ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। जल्द ही इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed