{"_id":"681e59a29244c227ab080f65","slug":"honors-given-to-top-students-of-competition-kaithal-news-c-18-1-knl1004-642947-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्रतियोगिता के अव्वल छात्रों को मिला सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्रतियोगिता के अव्वल छात्रों को मिला सम्मान
Sat, 10 May 2025 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 10 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह जयंती पर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य केंद्र बिंदु महाराणा प्रताप के जीवन संघर्ष और उनकी वीरता व समकालीन सामान्य ज्ञान के प्रश्न रहें। प्रतियोगिता में अव्वल रहे छात्रों को मेडल व फोटो से सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य रामगोपाल ने भाग लेने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने संबोधन में कहा कि सामान्य ज्ञान न केवल अकादमिक सफलता के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह जीवन में जागरूकता और आत्मविश्वास भी प्रदान करता है। उन्होंने छात्रों को निरंतर सीखने और अपने ज्ञान को विस्तार देने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का संचालन अध्यापक विश्व प्रताप राणा ने किया।
प्रतियोगिता में शहीद भगतसिंह पुस्तकालय के छात्र आशीष ने बताया कि महाराणा प्रताप का जीवन केवल युद्धों तक सीमित नहीं था। वे एक साहसी योद्धा भी थे जिन्होंने अपने प्रजा की रक्षा के लिए जंगलों में कठिन जीवन जिया। उन्होंने कभी भी धन, सुख या शक्ति के सामने अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं किया। उनकी यह अटूट निष्ठा और साहस आज भी हमें प्रेरित करता है। इस अवसर पर रमेश शास्त्री, बृजपाल राणा, संदीप मोर, सतीश सैनी, गुरनाम सिंह, संतोष देवी, सुभाष कुमार अध्यापक मौजूद रहे।