फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Holi celebration at Kalayat Women's College

Kaithal News: कलायत महिला कॉलेज में होली उत्सव

Sun, 09 Mar 2025 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 09 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Holi celebration at Kalayat Women's College
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस व होली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्राओं ने गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई दी।

प्राध्यापिका रितु ने छात्राओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में शामिल हुईं संघर्षशील महिला केंद्र की प्रभारी ज्योति ने छात्राओं व महिलाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को अपने नाटक के माध्यम से छात्राओं के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने भ्रूण हत्या, घरेलू हिंसा, नशे का महिलाओं पर प्रभाव, छेड़छाड़, बलात्कार व एसिड अटैक जैसे मुद्दों को नाटक के माध्यम से दिखाया।
विज्ञापन


संगठन प्रभारी ने छात्राओं से आह्वान किया कि उनके साथ अगर घर में या बाहर, बस में किसी भी तरह की छेड़छाड़ होती है तो उन्हें इसके विरुद्ध आवाज उठानी चाहिए। इस अवसर पर प्राचार्य राजेश कुमार सैनी ने सीएसडब्लयू संगठन की छात्राओं को महिला दिवस व होली की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed