{"_id":"68b5f2429af76ce8bd0eb53b","slug":"hindu-kanya-school-and-chaudhary-chhotu-ram-indoor-stadium-team-registered-victory-kaithal-news-c-18-1-knl1004-729140-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हिंदू कन्या स्कूल और चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम की टीम ने दर्ज की जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हिंदू कन्या स्कूल और चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम की टीम ने दर्ज की जीत
Tue, 02 Sep 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
कैथल। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में चौधरी छोटू राम इंडोर खेल स्टेडियम कैथल में बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन किया और विजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
जिला खेल अधिकारी राजरानी ने बताया कि प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए। पहला मैच हिंदू कन्या स्कूल कैथल और डीएवी स्कूल की छात्राओं के बीच हुआ, जिसमें हिंदू कन्या स्कूल की टीम विजयी रही। दूसरा मैच चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कैथल खेल नर्सरी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें चौधरी छोटू राम इंडोर स्टेडियम की टीम ने जीत दर्ज की।
ज्योति सैनी ने कहा कि मेजर ध्यानचंद ने भारत को खेल जगत में नई पहचान दिलाई। आज के युवाओं में खेलों के प्रति बढ़ता रुझान उसी का परिणाम है। इस मौके पर महामंत्री सुरेश संधू, मनीष शर्मा, जिला सचिव अवधेश किशोर, रविंदर धीमान, सतपाल भारद्वाज, कार्यकारी खेल अधिकारी गुरमीत सिंह, प्रशांत, जोगिंद्र, शैलेश, संदीप, हकीकत, दिलवर सहित विभिन्न खेलों के कोच मौजूद रहे। संवाद