फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Hindi is the simply learn language

ध्यापक बोले हिंदी भाषा के लेखन व उच्चारण में है स्पष्टता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Hindi is the simply learn language
अपनों की भाषा सपनों की भाषा हिंदी को लेकर अध्यापिकाओं ने अपने अपने तर्क दिए। उनका कहना है कि वर्तमान समय में कक्षा सातवीं व आठवीं के विद्यार्थियों को हिंदी की मात्राओं का ज्ञान नहीं होता है। हिंदी भाषा विश्व में बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है। हिंदी भाषा को जैसे बोली जाती है वैसे लिखी जाता है। हिंदी भाषा के लेखन व उच्चारण में स्पष्टता होती है। हिंदी भाषा सरल व लचीली और व्यवहारिक भाषा है।
विज्ञापन

अध्यापिका रीतू का कहना है कि हिंदी भाषा हमारी राष्ट्र भाषा है। बच्चों को सबसे पहले हिंदी का मात्राओं का ज्ञान होना बहुत जरूरी है। वर्तमान समय में कक्षा सातवीं व आठवीं के विद्यार्थियों को इसका ज्ञान न होने के कारण भविष्य में कोई भी काम करते समय काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अध्यापिका मुन्नी देवी ने बताया कि हिंदी भाषा विश्व में बोली जाने वाली भाषाओं मे से एक है। दूसरे देशों के लोग भी हिंदी भाषा सीखना चाहता है। हिंदी भाषा आम जनता से जुड़ी भाषा है। हिंदी भाषा को विचारों के आदान प्रदान के लिए सशक्त माध्यम माना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यापिका रचना देवी का कहना है कि हिंदी भाषा को बच्चे आगे जाकर अच्छे से समझे। बैंक व अन्य प्राइवेट सेक्टरों में वर्तमान में भी अंग्रजी भाष का प्रयोग किया जाता है। लेकिन हिंदी भाषा को जैसे बोली जाती है वैसे लिखी जाता है। हिंदी भाषा में अपनी भावनाए को सही तरीके से प्रकट कर सकते हैैै।

अध्यापिका सुनीता ने कहा कि हिंदी भाषा का उद्भव संस्कृत भाषा से हुआ है। हिंदी का शब्दकोष दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। लेखन व उच्चारण में स्पष्टता होती है। हिंदी सरल, लचीली और व्यवहारिक भाषा है। आधुनिक समय में हिंदी ने विश्व स्तर पर एक अलग पहचान विकसित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed